भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन मोदीजी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य की ओर सतत प्रयास : सांसद दर्शन सिंह माखननगर में शुक्रवार को परशुराम भवन में भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी विधायक विजपाल सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर टोली बनाएंगे। वे सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान भी चलाएंगे। सांसद श्री चौधरी ने सम्मेलन में "भाजपा द्वारा देश में आए राजनीतिक बदलाव" विषय पर विचार रखते हुए बताया कि कैसे भारतीय जनता पार्टी ने जन-भागीदारी, पारदर्शिता एवं राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए राजनीति की दिशा और दृष्टि दोनों में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य की ओर सतत प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सोहागपुर विधायक विजपाल सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक सविता दीवान, जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला सहित कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स : Mp