जिन घरों में महिलाएं करती हैं ये गलतियां, वहां से चली जाती हैं मां लक्ष्मी, घर में आती है भयंकर कंगाली!
माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूजा-पाठ के साथ रोजमर्रा के आचरण का भी विशेष महत्व होता है. कई बार अनजाने में की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां हमारे घर में दरिद्रता को निमंत्रण देती हैं और फिर लाख कोशिशों के बावजूद भी आर्थिक परेशानियां खत्म नहीं होतीं. हर घर की समृद्धि उस महिला पर निर्भर करती है, जो पूरे परिवार की देखभाल करती है और घर की व्यवस्था को संभालती है. कई बार घर की महिलाएं जाने-अनजाने में कुछ गलतियां कर देती हैं, जिसका असर घर की आर्थिक स्थिति और खुशहाली पर पड़ता है. आइए जानते हैं वे कौन-कौन सी गलतियां हैं, जिनसे महिलाओं को बचना चाहिए. इस बारे में बता रहे हैं
झाड़ू का अनादर न करें
शास्त्रों के अनुसार झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है. अगर महिलाएं झाड़ू को ठोकर मारती हैं या गलत जगह फेंक देती हैं, तो यह माता लक्ष्मी का अपमान माना जाता है. माता लक्ष्मी ऐसे घरों से दूरी बना लेती हैं. झाड़ू को हमेशा आदर के साथ सही स्थान पर रखें.
दरवाजे का सम्मान करें
अगर महिलाएं दरवाजे को पैर से ठोकर मारकर खोलती या बंद करती हैं तो यह भी माता लक्ष्मी के अपमान के समान है. हमेशा दरवाजे को आदरपूर्वक हाथ से खोलें और बंद करें.
दहलीज पर भोजन
हिंदू धर्म में दहलीज पर बैठकर भोजन करना अशुभ माना गया है. यह नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित कर सकता है और घर की बर्बादी का कारण बन सकता है.
शाम या रात में झाड़ू न लगाएं
शास्त्रों के अनुसार, शाम या रात के समय झाड़ू लगाने से घर में दरिद्रता आ सकती है. झाड़ू हमेशा सुबह के समय ही लगानी चाहिए.
सुबह जल्दी उठने की आदत डालें
जो महिलाएं देर तक सोती हैं, उनके घर में आलस्य और नकारात्मकता बढ़ती है, जिससे परिवार के सदस्यों को असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है.
खुले बालों के साथ रात को न सोएं
रात में खुले बाल रखकर सोना नकारात्मक शक्तियों को आकर्षित कर सकता है. इसलिए सोते समय बालों को खोलकर न सोएं.
नकारात्मक सोच और निंदा से बचें
जो महिलाएं हमेशा नकारात्मक सोच में डूबी रहती हैं, दूसरों की निंदा और बुराई में लगी रहती हैं और बिना वजह दूसरों के घरों के मामलों में दखल देती हैं, उनके घर में सुख-शांति टिक नहीं पाती.

NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
रथ यात्रा हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच जारी
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह
सैलरी भुगतान में गड़बड़ी उजागर, नगर निगम के दो कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई
रफ्तार बनी काल, सेना अधिकारी के बेटे की कार हादसे में गई जान
न्यूक्लियर डील के बदले ट्रंप की नई शर्त, सऊदी पर अब्राहम समझौते का दबाव क्यों?