चार घंटे पहले दूल्हा हुआ गायब, छोटे भाई की बारात पर घरातियों का हमला
उत्तर प्रदेश के संभल में एक शादी समारोह उस वक्त जंग का मैदान बन गया जब बारातियों ने वहां एंट्री मारी. दरअसल, शादी से महज चार घंटे पहले दूल्हा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. मंडप सज चुका था. दुल्हन भी तैयार थी. घटना की जानकारी जब लड़की पक्ष को मिली तो उन्होंने लड़के के पिता को छोटे बेटे को दूल्हा बनाकर लाने को कहा. लड़के वाले मान गए. लेकिन वो नहीं जानते थे कि उनके साथ क्या होने वाला है.
जैसे ही बारात लेकर छोटा बेटा दुल्हन के घर पहुंचा, उसकी और बारातियों की वहां घरातियों ने पिटाई कर डाली. उन्होंने घंटों तक दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बनाए रखा. फिर सारा सामान लूटा. उसके बाद बारातियों से कहा- जाओ अब बिना दुल्हन के. बाराती फिर खाली हाथ ही वापस लौट गए.
लड़के पक्ष के लोगों ने एटा जनपद के जलेसर थाने में घटना की तहरीर दी. वहीं, जुनावई थाने में भी बड़े बेटे के गायब होने की तहरीर भी दी. पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. साथ ही लड़के पक्ष की तहरीर पर लड़की पक्ष पर जलेसर थाने में भी मुकदमा दर्ज होने की सूचना है.
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव के रहने वाले नीरज कुमार एवं विष्णु आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं. दोनों युवकों की शादी एटा जनपद के मोजजिन्नपुर के रहने वाले कांशीराम की बेटी अनीता और कविता सगी बहनों के साथ बीते दिन 30 अप्रैल को को होनी थी. बारात बुधवार को तीन बजे करीब हरगोविंदपुर गांव से प्रस्थान करनी थी. 30 अप्रैल को तय शादी के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी थीं.
बारातियों को बंधक बनाकर लूटा
दूल्हा नीरज कुमार घर से सेविंग कराने के लिए निकला था लेकिन दोबारा नहीं लौटा. परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना जुनावई में गुमशुदगी की तहरीर दी. इधर, लड़की पक्ष बारात का इंतजार करता रहा. जब उन्हें दूल्हा नीरज के लापता होने की सूचना मिली तो मामला तनावपूर्ण हो गया. तो लड़की पक्ष ने विष्णु की बारात लेकर आने को कहा. जिस पर गुरुवार तड़के विष्णु की बारात लेकर गांव पहुंचे तो लड़की पक्ष ने उन्हें बंधक बनाकर बारातियों से लाखों रुपये का सामान छीन लिया और मारपीट कर बिना शादी किए बारात दुल्हन दिए वापस लौटा दिया.
पुलिस कर रही कार्रवाई
इस घटना को लेकर लड़के पक्ष ने जलेसर थाना में तहरीर देकर बंधक बनाकर मारपीट करने और सामान छीनने का आरोप लगाया है. वहीं, जुनावई थाना पुलिस ने नीरज कुमार की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. क्षेत्राधिकारी गुन्नौर दीपक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है.

हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की सजा पर अब अगली तारीख, कोर्ट में क्यों टला फैसला?
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला