अनंत नगर योजना को जबरदस्त रिस्पॉन्स, प्लॉट के लिए 14 गुना प्रतिस्पर्धा
यूपी के लखनऊ में एलडीए की अनंत नगर योजना ( मोहान रोड योजना) में प्लॉट के लिए पंजीकरण कराने के लिए शनिवार 3 मई अंतिम तारीख है. एलडीए की ओर से आवेदन की तारीख आगे नहीं बढ़ाई गई है. योजना के 344 प्लॉटों के लिए अब तक करीब पांच हजार लोग पंजीकरण करा चुके हैं. ऐसे में एक प्लाट के लिए करीब 14 दावेदार हैं.
एलडीए की 785 एकड़ की, अनंत नगर योजना का शुभारंभ चार अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था. शहर में करीब 20 वर्ष के बाद कोई नई आवासीय योजना आई है. ऐसे में जमीन महंगी होने के बाद भी खरीदार उत्साह दिखा रहे हैं. चार अप्रैल से दो मई तक करीब पांच हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है. पंजीकरण की अंतिम तिथि तीन मई तय है. शनिवार को पंजीकरण कराने के लिए आखिरी मौका रहेगा.
344 प्लॉटों की कीमत 3800 रुपये वर्गफीट
प्लॉट के लिए पंजीकरण एलडीए की अधिकारिक वेबसाइट ldaonline.co.in पर जाकर कर सकते हैं. 1100 रुपये पंजीकरण शुल्क तय किया गया है. पंजीकरण कराने के लिए भूखंड की अनुमानित धनराशि की पांच प्रतिशत धनराशि जमा करनी होती है. 344 प्लॉटों की कीमत 3800 रुपये वर्गफीट है. यह योजना पंचकूला की तर्ज पर विकसित की जा रही है.
मकानों का गेट मेन रोड की ओर नहीं होगा
मकानों का गेट मेन रोड की ओर नहीं होगा. इससे अतिक्रमण और अवैध निर्माण (आवासीय में कॉमर्शियल निर्माण) की समस्या कम होगी. एलडीए के इंजीनियर ने बताया कि कम आयवर्ग के लोगों के लिए एलआईजी, ईडब्लूएस मकान बनाकर दिए जाएंगे. एलआईजी मकान 450 से 500 वर्गफीट तक और ईडब्लूएस 300 से 400 वर्गफीट तक के होंगे. ये रोहाउसेस होंगे या मल्टीस्टोरी, यह बाद में तय होगा. यह भी हो सकता है कि मकान के बजाय प्लॉट दिए जाएं.
कॉमर्शियल प्लॉट नीलामी से बेचे जाएंगे
अभी सिर्फ ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के लिए योजना में जमीन चिह्नित की गई है. योजना में कॉमर्शियल प्लॉट नीलामी से बेचे जाएंगे. इसकी जो आरक्षित कीमत रखी गई है, वह आवासीय से दोगुनी होगी. इससे अधिक की बोली लगाने वाला प्लॉट खरीद पाएगा. अभी आवासीय जमीन की कीमत 41,150 रुपये प्रति वर्गमीटर है.
छोटे मकान के लिए अभी इंतजार
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एलडीए की अनंत नगर योजना में छोटे मकान लेने की चाह रखने वालों को थोड़ा इंतजार करना होगा. यहां ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के करीब पांच हजार मकान बनाए जाएंगे. हालांकि न तो अभी इनका पंजीकरण शुरू हुआ है और न ही कीमत तय की गई है.

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह