पीएम मोदी बोले – विकसित भारत की नींव चार स्तंभों पर आधारित है
अमरावती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां 58 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें राजधानी अमरावती का निर्माण फिर से शुरू करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह महज एक शहर नहीं, बल्कि सपना सच होने जैसा है। यह आंध्र प्रदेश को एक विकसित राज्य में बदलने की ताकत है।
पीएम मोदी ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन
अमरावती को उन्होंने एक ऐसा शहर बताया, जहां आंध्र प्रदेश के युवाओं के सपने साकार होंगे। उन्होंने तेदेपा नीत इस दक्षिणी राज्य के विकास के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
अमरावती को राजधानी के रूप में विकसित करना मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। 2014 में आंध्र प्रदेश का विभाजन हो गया था और हैदराबाद को नवगठित राज्य तेलंगाना की राजधानी बना दिया गया था।
पीएम मोदी ने अमरावती में कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया
पीएम मोदी ने अमरावती के संस्थानों, राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे और रक्षा प्रतिष्ठानों सहित 94 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने कहा कि आने वाले वर्षों में अमरावती सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, हरित ऊर्जा, स्वच्छ उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में एक अग्रणी शहर के रूप में उभरेगा।
स्वर्ण आंध्र के निर्माण के लिए यह शुभ संकेत है- पीएम मोदी
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण सहित अन्य लोग उपस्थित थे। पीएम ने कहा कि ये परियोजनाएं सिर्फ कंक्रीट की संरचनाएं नहीं हैं, बल्कि ये आंध्र प्रदेश और विकसित भारत की महत्वाकांक्षाओं का मजबूत आधार हैं। हम सभी जानते हैं कि इंद्रलोक की राजधानी का नाम अमरावती था और अब अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी है। यह महज संयोग नहीं है। स्वर्ण आंध्र के निर्माण के लिए यह शुभ संकेत है।
आगे बोले कि स्वर्ण आंध्र विकसित भारत के मार्ग को प्रशस्त करेगा और अमरावती इसके विजन को ऊर्जा देगा। मैं आंध्र प्रदेश के लोगों और यहां बैठे अपने सहयोगियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप राज्य के विकास के लिए मुझे हमेशा अपने साथ पाएंगे।
मोदी, नायडू ने प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ के तौर पर एक-दूसरे को सराहा
प्रधानमंत्री मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को प्रौद्योगिकी के प्रति प्राथमिकता को लेकर एक-दूसरे की प्रशंसा की तथा शासन के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग में विशेषज्ञ बताया।
मोदी ने कहा कि वह जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, तो नायडू (उस समय अविभाजित आंध्र के सीएम) का बारीकी से अध्ययन करते थे कि वह किस तरह की पहल कर रहे हैं। इससे उन्होंने बहुत कुछ सीखा। इससे पहले नायडू ने शासन में प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की थी।

चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के