भिलाई में फरार सट्टेबाज धर्मेंद्र जायसवाल की आलीशान पार्टी में शामिल दो पुलिस अफसरों को डीजीपी ने हटाया
रायपुर। भिलाई में महादेव सट्टा एप के फरार सट्टेबाज धर्मेंद्र जायसवाल की आलीशान पार्टी में शामिल दो पुलिस अफसरों को डीजीपी ने हटा दिया है। सट्टेबाज की पार्टी में शामिल होना दोनों अफसरों को महंगा पड़ गया है। डीजीपी ने आदेश जारी कर टीआई कपिल देव पांडेय और एसआई चेतन चंद्राकर को पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया है। डीजीपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में इस बात की चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि सट्टेबाज की आलीशान पार्टी में शामिल एडिशनल एसपी को लेकर डीजीपी क्या रुख अपनाएंगे।
विधानसभा चुनाव के दौरान महादेव सट्टा एप को लेकर पूरे प्रदेश में काफी माहौल रहा था। तब भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया था। जांच एजेंसियों की लगातार कार्रवाई भी जारी थी। जांच एजेंसियों के दबाव के चलते महादेव सट्टा एप का सट्टेबाज धर्मेंद्र जायसवाल फरार हो गया। पुलिस रिकॉर्ड में सट्टेबाज अभी भी फरार है। इसी बीच हाल ही में भिलाई की पॉश कॉलोनी में सट्टेबाज की आलीशान पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल हुए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए गए वीडियो और फोटो में एक एडिशनल एसपी के अलावा एक टीआई और एक एसआई नजर आ रहे हैं। एक टीआई ने तो कमाल ही कर दिया।
पुलिस अधिकारी फरार सट्टेबाज के छोटे भाई जो एक मामले में आरोपी है, के कंधे पर हाथ रखकर पार्टी में टहलते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में पुलिस के आला अधिकारी शराब पीते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो और फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड होने के बाद डीजीपी ने इसे गंभीरता से लिया है। एक टीआई और एक एसआई को पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।
भिलाई की पॉश कॉलोनी में सट्टेबाज की आलीशान पार्टी में एडिशनल एसपी, टीआई और एसआई के शामिल होने की खबर थी। यह भी बताया था कि सट्टेबाज की आलीशान पार्टी में अफसरों के शामिल होने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इसमें हमने पार्टी में शामिल एडिशनल एसपी समेत दोनों पुलिस अफसरों के नाम भी उजागर किए थे। अब आम जनता की निगाहें एएसपी पर टिकी हैं कि प्रदेश के डीजीपी क्या करते हैं।

संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सरकारी पाइप चोरी का खुलासा, मामा-भांजे को पुलिस ने दबोचा
शेयर बाजार में कैलिबर माइनिंग की शानदार एंट्री, पहले दिन 19% की बढ़त