मंत्रीगण से प्राप्त विकास कार्यों क़े प्रस्तावों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
भोपाल : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि मंत्रीगण से प्राप्त विकास कार्यों क़े प्रस्तावों पर विभागीय अधिकारी प्राथमिकता से कार्यवाही करें। साथ ही कार्यों की प्रगति से उन्हें समय समय पर अवगत भी कराएं। जनजातीय क्षेत्रों में सिंचाई की छोटी-छोटी योजनाएँ बनाकर उन पर कार्य किया जाए।
मंत्री सिलावट मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रीगण से प्राप्त विकास कार्यों के प्रस्तावों पर विभागीय क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रमुख अभियंता विनोद देवड़ा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत नहरों के पक्कीकरण कार्य, बैराज एवं तालाब निर्माण की स्वीकृति, तालाबों एवं बैराजों की साध्यता स्वीकृति सहित अन्य विकास कार्यों के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिए गए।

PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड
खंडवा में बड़ा हादसा: ब्रह्मपुरी पार्किंग के खुले सेप्टिक टैंक ने ली मासूम की जान
नकल माफिया पर योगी सरकार का शिकंजा, सीएम बोले- युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा
राजगढ़ हादसा: तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, क्रेन से निकाली गई गाड़ी
'छात्रों की आवाज जीती', टीकाराम जूली ने PM से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर करने की मांग की
धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा फैसला, इस्तीफा देकर साझा किया अपना दर्द
वनडे संन्यास की खबरों के बीच रोहित शर्मा को मिला बड़ा समर्थन, BCCI ने कही ये बात
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, दीपके ने आंदोलन की आगे की रणनीति बताई