RCB के कप्तान पाटीदार पर 24 लाख का जुर्माना, कमिंस को 12 लाख की पेनल्टी
SRH vs RCB: BCCI ने जितेश शर्मा की गलती की सजा रजत पाटीदार को दी है. पाटीदार के साथ-साथ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर भी गाज गिरी है. दरअसल IPL 2025 के 65वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने सामने थे. इस मुकाबले में हैदराबाद ने बेंगलुरु को 42 रन से हरा दिया. मैच के बाद BCCI ने दोनों टीमों को बड़ा झटका दिया. बेंगलुरु के कप्तान पाटीदार पर BCCI ने 24 लाख रुपये और कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. दोनों पर अपनी-अपनी टीमों की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है.
हालांकि इस मुकाबले में पाटीदार को जितेश शर्मा की गलती की सजा मिली. हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए पाटीदार पूरी तरह से फिट नहीं हुए थे. ऐसे में वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरे और जितेश शर्मा की टीम की कप्तानी की. कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, क्योंकि यह IPL की आचार संहिता के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध था. पाटीदार पर दूसरी बार अपराध करने वाली आरसीबी की प्लेइंग के सदस्य होने के कारण 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी को राहत, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक से टली कार्रवाई
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया