कार में पाखी के साथ की गई गंदी हरकत, 'गुम हैं किसी के प्यार में' एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा
एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार हैं. वो शो गुम हैं किसी के प्यार में से घर-घर में पहचानी गई. इस शो में उनके कैरेक्टर का नाम पाखी था. वो ग्रे कैरेक्टर में थी. इस शो से ऐश्वर्या शर्मा फेमस हुईं. हालांकि, ऐश्वर्या शर्मा ने नेम-फेम पाने के लिए कड़ी मेहनत की. इंडस्ट्री में शुरुआती दौर में तो उन्हें काफी धक्के खाने पड़े. उन्होंने बहुत ऑडिशन दिए और रिजेक्शन झेले. ऐश्वर्या शर्मा ने कास्टिंग काउच भी झेला.
कास्टिंग काउच पर बोलीं ऐश्वर्या शर्मा
एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या शर्मा ने कहा, 'मुंबई आने के बाद वो कुछ समय तक मौसी के यहां रही. एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाना बहुत मुश्किल है. काफी ऑडिशन देने के बाद भी काम नहीं मिल रहा था. शुरू में छोटे-छोटे रोल्स मिले. मैंने भी कास्टिंग काउच झेला है.' ऐश्वर्या ने बताया, 'प्रोड्यूसर ने मुझे लोखंडवाला बैक रोड पर बुलाया था. मैं वहां पहुंची. जब मैं गाड़ी में बैठी. पहले तो उसे इधर-उधर की बातें की. फिर वो मेरे पास आकर बैठ गया. वो मेरे बालों में हाथ फेरने लगा. मैं उन्हें रोका और पूछा कि ये क्या कर रहे हो. उसने मुझे कहा कि बिना समझौता के इंडस्ट्री में काम नहीं मिलता. मैं ये सुनकर डर गई थी. गाड़ी से उतरकर भागने लगी. रास्ते में रोती रही. मैंने पापा को फोन करके सब बता दिया. पापा ने मुझे समझाया और कहा कि डरो मत. ऐसे लोगों से दूर रहो.' बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा ने नील भट्ट के साथ शादी की है. नील और ऐश्वर्या ने स्मार्ट जोड़ी में भी साथ में काम किया था. इसके अलावा दोनों ने साथ में बिग बॉस में भी काम किया था.

धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
सरकारी आदेश का इंतजार, केस वापसी को लेकर क्या है पूरा कानूनी नियम?
CM मोहन यादव ने किसानों पर खोला खजाना, ₹3300 करोड़ ट्रांसफर; खंडवा के विकास को मिली रफ्तार
दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत