भारत संतों और ऋषियों की भूमि, संत और ऋषि करते हैं सही मार्गदर्शन : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि भारत संतों, ऋषियों और मनीषियों की भूमि है। संत और ऋषि हमें जीवन जीने का सही रास्ता दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे श्रीमद्जगतगुरु राजेन्द्र दास जी महाराज धाम वृन्दावन के दर्शन प्राप्त हुए हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल निवाड़ी जिले के प्रवास के दौरान कनक भवन मंदिर, भक्तमाली आश्रम ओरछा में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने कथावाचक श्रीमद्जगतगुरु राजेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने उपस्थित जनों से गौ-सेवा और गौ-पूजन के महत्व पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि गौ-पूजन भारतीय धर्म, संस्कृति और जीवनदृष्टि का मूल आधार है। यह केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि समस्त प्राणीमात्र के प्रति करुणा, सहअस्तित्व और प्रकृति-मैत्री के भाव का प्रतीक है। विधायक निवाड़ी अनिल जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी