विनिर्माण और खनन क्षेत्र ने तोड़ी कमर, IIP अप्रैल में 2.7% की कमजोर ग्रोथ के साथ
भारत का औद्योगिक उत्पादन अप्रैल 2025 में 2.7 फीसदी रहा है. इससे पहले मार्च 2025 में यह 3.9 फीसदी रहा था. देश के औद्योगिक उत्पादन को मापने के लिए IIP यानी इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन का इस्तेमाल किया जाता है. इस इंडेक्स में माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिसिटी और अन्य उद्योगों का उत्पादन शामिल होता है. औद्योगिक उत्पादन के घटने या बढ़ने का देश की जीडीपी पर सीधा असर पड़ता है.
MoSPI यानी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बुधवार 28 मई, 2025 को IIP का डाटा जारी किया. इस डाटा के मुताबिक अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन की ग्रोथ 2.7 फीसदी की दर से हुई है. पिछले वर्ष अप्रैल में IIP ग्रोथ 5.2 फीसदी रही. वहीं, पिछले महीने मार्च में यह 3.9 फीसदी रही. पिछले एक वर्ष में अगस्त 2024 को छोड़कर अप्रैल 2025 में IIP ग्रोथ सबसे कम रही है. MoSPI के मुताबिक अप्रैल 2024 में आईआईपी का अनुमान 148.0 के मुकाबले 152.0 रहा है. अप्रैल 2025 के महीने के लिए खनन, विनिर्माण और बिजली क्षेत्रों के लिए औद्योगिक उत्पादन क्रमशः 130.6, 149.5 और 214.4 रहा.

मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां बढ़ीं
IIP में सबसे ज्यादा भार रखने वाले मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 3.4 फीसदी की ग्रोथ हुई. पिछले महीने यानी मार्च में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 1.1 फीसदी रही थी. इस तरह IIP में सबसे ज्यादा वेटेज रखने वाली इंडस्ट्री में पिछले महीने की तुलना में अच्छी ग्रोथ के बाद भी ओवरऑल इंडेक्स की ग्रोथ धीमी रही है. इसकी वजह इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन में भारी कमी है. मार्च में बिजली उत्पादन 6.3 फीसदी रहा था, जो अप्रैल में घटकर 1.1 फीसदी रह गया. इसके अलावा माइनिंग प्रोडक्शन मार्च के 0.4 फीसदी से घटकर 0.2 फीसदी रह गया है.
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का प्रोडक्शन बढ़ा
अप्रैल 2025 में कार और फोन जैसी कंज्यूमर ड्यूरेबल वस्तुओं का उत्पादन 6.4 फीसदी बढ़ा. इसके विपरीत खाद्य उत्पादों और प्रसाधन सामग्री जैसे के उत्पादन में 1.7 फीसदी की गिरावट आई है, जो आवश्यक वस्तुओं में कम खपत को दर्शाता है. IIP में अप्रैल 2025 के लिए शीर्ष तीन सकारात्मक योगदानकर्ताओं में 4.9% के साथ बेस मेटल प्रोडक्शन, मोटर वाहनों, ट्रेलरों और सेमी ट्रेलरों उत्पादन 15.4% और मशीनरी व उपकरण का प्रोडकशन 17.0% के साथ शामिल हैं.

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह