ओडिशा में होम गार्ड भर्ती के दौरान युवक की मौत, फिजिकल टेस्ट के दौरान हुआ हादसा
गजपति: ओडिशा के गजपति जिले में गुरुवार को होम गार्ड भर्ती के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां फिजिकल टेस्ट के दौरान एक युवक की मौत हो गई और 5 अन्य युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह हादसा भर्ती प्रक्रिया के दौरान 2 किलोमीटर की दौड़ में हुआ. मृत युवक की पहचान सुलंत मिशाल के रूप में हुई है, जो गजपति जिले रामगिरी थाना क्षेत्र के पारिसाल गांव का रहने वाला था. वहीं 5 अन्य अभ्यर्थी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज अभी पारलाखेमुंडी जिला मुख्यालय चल रहा है. गुरुवार सुबह, भर्ती प्रक्रिया के तहत फिजिकल टेस्ट की शुरुआत की गई थी. इस दौरान उम्मीदवारों को रानीपेंठ से पद्मपुर तक 2 किलोमीटर की दौड़ लगानी थी. यह दौड़ बेत्तागुड़ा क्षेत्र में आयोजित की गई थी.
दौड़ खत्म कर जमीन पर गिर पड़ा
जानकारी के अनुसार, सुलंत मिशाल ने दौड़ पूरी कर ली थी, लेकिन दौड़ खत्म करने के कुछ ही मिनटों बाद वह जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया. तत्काल उसे पारलाखेमुंडी के जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सिर्फ सुलंत ही नहीं, बल्कि 5 अन्य अभ्यर्थियों को भी दौड़ के बाद शारीरिक तकलीफ महसूस हुई. इनमें से कुछ के नाम पी. शंकर और अर्पणा पानी हैं. सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. जैसे ही बाकियों को मामले का पता चला मौजूद अन्य उम्मीदवारों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई. भर्ती प्रक्रिया को तुरंत रोक दिया गया. परिजनों को सूचना दी गई और पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है.
144 पोस्ट के लिए निकली थी वैकेंसी
गजपति एसपी ने कहा कि 2 महीने पहले 144 पोस्ट के लिए विज्ञापन निकाला गया था, जिसमें 4000 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अपना नाम दाखिल करवाया था. जिसमें आगे चलकर 1200 से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन किया गया. आज फिजिकल टेस्ट रखा गया था. गाइडलाइन के मुताबिक, 2 किलोमीटर की दौड़ हो रही थी, जिसे पुरुष अभ्यर्थियों को 10 मिनट और महिला अभ्यर्थियों को 12 मिनट में पूरा करना था.
उन्होंने कहा कि मृत सुलांत मिसाल ने भी दौड़ में हिस्सा लिया था और उसे पूरा भी किया था. दौड़ पूरा करने के तुरंत बाद उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके अलावा पांच लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 1 अभ्यर्थी फिलहाल अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया है और बाकियों का इलाज अभी जारी है. हालांकि, अब तक मौत का सही कारण साफ नहीं हो पाया है, लेकिन भीषण गर्मी, पानी की कमी, और शारीरिक तैयारी की कमी को संभावित वजह माना जा रहा है.

तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला