रेखा सरकार के 100 दिन पर AAP का हमला: आतिशी बोलीं, 100 दिन में 100 झूठ
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार के कल यानी शुक्रवार को 100 दिन पूरे हो रहे हैं. उससे पहले गुरुवार को विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने रिपोर्ट कार्ड जारी किया है. पूर्व सीएम आतिशी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेखा गुप्ता की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 100 दिन में दिल्ली वालों का जीवन नर्क बना दिया. 10 साल की चलती हुई दिल्ली की व्यवस्थाओं को उसने ठप कर दिया है.
आप नेता ने कहा कि हम 15 मुद्दों पर 100 दिन के बीजेपी के फेलियर का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं. ये रिपोर्ट कार्ड हम दिल्ली में घर-घर तक ले जाएंगे. दिल्ली में घंटों-घंटों पावर कट लग रहे हैं. क्या हम 2025 में रहते हैं.
आतिशी ने कहा कि 7 से 15% तक PPAC के नाम पर बढ़ा दिए गए हैं. अगले महीने से बढ़े हुए बिल आने लग जाएंगे. प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम लगी हुई थी लेकिन जिस दिन से बीजेपी की सरकार आई फीस में भी बढ़ोतरी हो गई है.
‘गर्मी में AQI 500 पार’
पूर्व सीएम ने कहा कि दिल्ली में इस वक्त पानी की त्राहि-त्राहि मची हुई है. आज दिल्ली में जगह-जगह सीवर से पानी आ रहा है. डॉक्टर बताएंगे कि आज पेट की बीमारियां बड़े पैमाने पर हो गया है. दिल्ली के इतिहास में गर्मियों के मौसम में पहली बार AQI 500 के पार कर गया.
आप नेता ने कहा कि बीजेपी लगातार दिल्ली में जनहित की योजनाओं को बंद कर रही है. मोहल्ला क्लीनिक, फरिश्ते योजना बंद कर दी गई है. बस मार्शल को पक्का करने की फाइल जनवरी में भेजी गई लेकिन उन्हें ना पक्का किया गया और ना अपना वादा पूरा किया. बीजेपी ने मात्र 100 दिन में 25000 लाचार विधवा महिलाओं की पेंशन काट दी.
उन्होंने आगे कहा कि दफ्तरों से बाबा साहेब की तस्वीर हटाई गई. महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने और होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर का वादा भी पूरा नहीं किया गया. बीजेपी ने ना अपने वादे पूरे किए और पहले से चल रही व्यवस्थाओं को भी बंद कर दिया.

तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला