पंजाब में दर्दनाक हादसा: मुक्तसर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 की मौत, कई घायल
मुक्तसर: पंजाब के मुक्तसर में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया. यह धमाका रात के वक्त हुआ. जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे यह हादसा हुआ. फैक्ट्री में आग की लपटें उठने लगी और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. इस धमाके में अब तक 4 लोगों की मौत दर्ज की गई है. वहीं 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के वक्त पटाखा फैक्ट्री में रात के वक्त करीब 40 लोग काम कर रहे थे, उन 40 कर्मचारियों में से ही 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और आग से झुलस गए हैं. वहीं, कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं.
मलबे में दबे हुए हैं लोग
इस हादसे के बाद अभी राहत और बचाव का कार्य जारी है. कई लोग मलबे में दबे हुए हैं. रात के वक्त जब धमाका हुआ तो मजदूरों के बीच शोर मच गया. सभी आग की लपटें देख घबरा गए और जान बचाने के लिए भागने लग गए. इस अफरा-तफरी में ही कुछ वर्कर फैक्ट्री से बाहर निकलने में सफल रहे, वहीं कुछ फैक्ट्री में ही फंस गए और मलबे में दब गए.
राहत-बचाव का कार्य जारी
इस हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और फायर ब्रिगेड से लेकर राहत-बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए. इसी के बाद जल्द से जल्द राहत और बचाव का कार्य शुरू हुआ. इस हादसे में घायल हुए लोगों को बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया है और सभी का इलाज जारी है. मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है.
हालांकि, धमाका किस वजह से हुआ इसकी सटीक वजह अभी पता नहीं चली है. इसी के साथ प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. साथ ही पुलिस का कहना है कि अगर सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है, तो फैक्ट्री मालिकों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और एक्शन लिया जाएगा.

अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की सजा पर अब अगली तारीख, कोर्ट में क्यों टला फैसला?
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
दिल्ली के CP में शाम 6:30 बजे तक सब कुछ बंद, अचानक आदेश के पीछे क्या है वजह?