शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी की सेहत में सुधार, एक-दो दिन में होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज
अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना सैयद अहमद बुखारी की तबीयत में पहले से सुधार है. उनको अस्पताल से एक-दो दिन में छुट्टी मिलने की संभावना जताई जा रही है.
शुक्रवार देर रात उनके बेटे शाबान बुखारी ने खुद वीडियो जारी कर बताया कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. साथ ही उन्हें एक दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी भी साझा की. वहीं, इससे पहले दोपहर में दिल्ली की जामा मस्जिद के कार्यालय के सचिव अंसार उल हक ने वीडियो जारी कर सैयद अहमद बुखारी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि अपोलो अस्तपाल नई दिल्ली में ईएनटी सर्जन ने शाही इमाम की सर्जरी की है. शाही इमाम की तबीयत ठीक है और जल्द ही इंशाल्लाह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे.
बता दें कि अंसारुल हक के बयान को शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के बेटे शाबान बुखारी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. शाबान बुखारी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि अल्हम्दुलिल्लाह, सेहत ठीक है. जल्द डिस्चार्ज होंगे. दुआओं में याद रखें. इसके साथ ही सैयद अहमद बुखारी के पोते सैयद अरीब बुखारी ने लोगों से अच्छी सेहत के लिए दुआ की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका वीडियो भी शेयर किया है.
देश-विदेश से दुआओं का सिलसिला जारी
शाही इमाम की तबीयत की खबर सामने आने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से उनके चाहने वालों, अनुयायियों और धार्मिक समुदाय के लोगों द्वारा दुआओं और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है. सोशल मीडिया पर भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाएं की जा रही हैं.
दरअसल, सैयद अहमद बुखारी एक सम्मानित धार्मिक नेता हैं और वर्षों से दिल्ली की जामा मस्जिद में शाही इमाम के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उनके स्वास्थ्य को लेकर देशभर में चिंता का माहौल देखा जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि अहमद बुखारी ने 14 अक्टूबर 2000 को अपने पिता अब्दुल्ला बुखारी के बाद दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम का पद संभाला था. वे जामा मस्जिद के 13वें शाही इमाम बने थे. इसके बाद 22 नवंबर 2014 उनके बेटे शाबान बुखारी को औपचारिक रूप से अगला शाही इमाम नियुक्त किया गया. उन्होंने 26 फरवरी को 14वें शाही इमाम का पद संभाला था.

'असली सिंघम जंतर-मंतर पर है', अजय देवगन के पोस्ट पर सोशल मीडिया में मचा बवाल
शराब पीकर ड्राइविंग की स्वीकारोक्ति, पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर कोर्ट का फैसला बाकी
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
महंगाई और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में गरीबी का बढ़ता ग्राफ
हादसों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, आवारा मवेशियों पर सरकार से पूछा- कब होगी कार्रवाई?
अखिलेश यादव और स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
सैकड़ों साल पुरानी कब्र ने खोले इतिहास के नए राज, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Q1 नतीजों से Nestle India को मिला बूस्ट, ₹959 करोड़ के मुनाफे के बाद चढ़ा शेयर