मॉनसून रोमांस और सुकून का अहसास : सारा अली खान
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने हाल ही में बारिश के मौसम को लेकर सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात साझा की है। उनके लिए मॉनसून सिर्फ भीगने या छाते का मौसम नहीं, बल्कि रोमांस और सुकून का अहसास है। सारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत सेल्फी के साथ एक प्यारी सी शायरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बताया कि बारिश उन्हें बेहद रोमांटिक लगती है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मॉनसून में भरो मग्गे और कोजी होकर सुनो जमाना लगे, रोमांस वाली फिलिंग जब जागे, थिंक ऑफ आपके प्यारे सगे।” इस शायरी के जरिए सारा ने अपने फैंस को यह संदेश दिया कि जब बारिश में मन रोमांटिक हो जाए, तो उस खास इंसान को याद करें जिसे आप प्यार करते हैं। उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस सारा के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।
सारा की शेयर की गई तस्वीरों में वह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उन्होंने फिटिंग ड्रेस पहन रखी है और कैमरे के सामने अलग-अलग पोज़ में अपना मॉनसून मूड जाहिर किया है। सारा अली खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म मेट्रो इन दिनों को लेकर सुर्खियों में हैं। 28 मई को इस फिल्म का पहला गाना जमाना लगे लॉन्च किया गया था। इस इवेंट में सारा के साथ आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा जैसे कई कलाकार भी शामिल हुए।
जमाना लगे गाने को प्रीतम ने संगीतबद्ध किया है और इसे अरिजीत सिंह व शाश्वत सिंह ने गाया है। गाने की शुरुआत एक बारिश वाले सीन से होती है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर का किरदार सारा को ट्रेन स्टेशन पर विदा करता है। इसके बाद अलग-अलग कहानियों के रूप में अली फजल और फातिमा का होली मनाना, अनुपम खेर और नीना गुप्ता का स्कूटर पर घूमना और पंकज त्रिपाठी व कोंकणा का समुद्र किनारे क्वालिटी टाइम बिताना दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है और यह गुलशन कुमार व टी-सीरीज के बैनर तले 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा