कालिंदी कुंज में दिव्यांग महिला की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: राजधानी के कालिंदी कुंज इलाके में रविवार तड़के एक दिव्यांग महिला की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। घटना के समय वह घर की छत पर सो रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं जैतपुर क्षेत्र से 20 दिन पहले लापता एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत के बाद पुलिस ने उसका लावारिस के रूप में अंतिम संस्कार कर दिया। इस पर नाराज लोगों ने रविवार रात थाने के बाहर प्रदर्शन किया।
पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की
पुलिस के अनुसार उन्हें रविवार को सूचना मिली कि मदनपुर खादर एक्सटेंशन की एक दिव्यांग महिला का अपहरण हो गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला को घर की छत पर सो रही थी, जहां से उसे अगवा किया गया था।
जांच के दौरान महिला के घर से थोड़ी दूर एक झुग्गी में महिला का शव मिला, जिसकी पहचान अपहृत महिला के रूप में हुई। पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
वहीं एक अन्य मामले में जैतपुर थाना क्षेत्र से 11 मई को घर से काम के सिलसिले में उत्तराखंड जाने के लिए सूरज सिंह अचानक लापता हो गए। उनसे संपर्क नहीं होने पर स्वजन ने जैतपुर थाने में उनकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई।
इस दौरान परिवार उन्हें ढूंढता रहा। रविवार को सरिता विहार थाना पुलिस से उन्हें सूचना मिली कि सूरज की 11 मई को ही एक्सीडेंट में मौत हो गई थी और पुलिस ने उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।

मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त