भोपाल में कोरोना की वापसी, 42 साल की महिला संक्रमित पाई गई
COVID-19 cases in Bhopal: देश भर में कोरोना महामारी एक बार फिर से डरा रही है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कोविड 19 का एक मामला सामने आया है. यहां एक 42 वर्षीय महिला इससे संक्रमित पाई गईं. महिला को मंगलवार शाम आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव पाया गया और वर्तमान में वह निजी अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में इलाजरत है. वह पिछले कुछ दिनों से सर्दी और गले में खराश की शिकायत से परेशान थी और इलाज के लिए ओपीडी में आई थी.
इंदौर, ग्वालियर में मिल चुके हैं कई मरीज
बता दें कि इंदौर और ग्वालियर में कोरोना के केस सामने आ चुके हैं. इंदौर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो और मामले सामने आने के बाद उपचाराधीन मरीजों की तादाद बढ़कर 12 हो गई. जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. अंशुल मिश्रा ने बताया कि ताजा मामलों में दो पुरुषों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और दोनों संक्रमितों में महामारी के गंभीर लक्षण नहीं हैं. उन्होंने बताया कि इनमें से एक 21 वर्षीय युवक इंदौर के पड़ोसी शहर देवास का रहने वाला है और वह 27 मई को दिल्ली से देवास लौटा था. मिश्रा ने बताया, 'युवक की बहन ने भी उसके साथ दिल्ली की यात्रा की थी. वह पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाई जा चुकी है.'वहीं बीते दिन ग्वालियर में भी पहला केस सामने आया. शहर के पॉश इलाके मे रहने वाले एक व्यक्ति को कोविड पॉजिटिव पाया गया है. इसकी पुष्टि होते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया.
हरिशंकरपुरम श्रीराम कॉलोनी निवासी एक शख्स कुछ दिनों से बीमाऱ थे. उन्हें लग रहा था कि वे वायरल की चपेट मे हैँ. लेकिन इलाज के बाद भी जब उन्हें आराम नहीं मिला तो उन्होंने कोविड का टेस्ट कराया. ज़ब उसकी रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव निकली. इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची और उन्हें घर मे ही क्वारंटीन किया गया. साथ ही उनके स्वास्थ्य पर निगाह रखी जा रही है.

मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
वांगचुक की तबीयत और पुलिस विवाद पर मचा घमासान, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
CJP प्रदर्शन विवाद में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने फेक न्यूज के पीछे पाकिस्तानी अकाउंट्स का किया जिक्र
11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा