भारतीय टीम ने एजबेस्टन टेस्ट के लिए की अनोखी तैयारी, गेंदबाजों से कराया बल्लेबाजों वाला काम
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार (2nd July 2025) से एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम की कोशिश एजबेस्टन टेस्ट जीतकर रिकॉर्ड्स बुक को पलटने की होगी। भारत ने कभी भी एजबेस्टन में टेस्ट मैच नहीं जीता है। उसके पास पहली बार टेस्ट जीतने का शानदार मौका है। भारतीय टीम ने एजबेस्टन टेस्ट के लिए अनोखी तैयारी की, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। टीम इंडिया ने अपने गेंदबाजों को बल्लेबाजी का अभ्यास कराया।
अकाशदीप ने क्या कहा
वीडियो में नजर आया कि आकाशदीप ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया और उन्होंने कैमरा पर कहा- 'देखो भाई, हम जिस पोजीशन पर बल्लेबाजी करने आते हैं, वो बहुत अहम हैं। हम या तो बल्लेबाज के साथ क्रीज पर होते हैं या फिर ऐसी स्थिति होती है, जहां मैच में कुछ नहीं बचता। मैं हमेशा अपने ऊपर दबाव लेकर खेलता हूं कि 35-40 रन बनाने हैं। कभी मैच ऐसी स्थिति में होता है, जहां हम पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी होती है। हमें इन सभी का ख्याल रखना होता है।'
वहीं, वीडियो में नजर आया कि जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव भी बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिखे। बुमराह हर गेंद का विश्लेषण करते हुए दिखे कि यह गेंद ऊपर उठ गया, यह नीचे रह गई। कुलदीप यादव शांति से डिफेंसिव बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।
मोहम्मद सिराज ने क्या कहा
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'मैं बस किसी भी तरह टीम में योगदान देना चाहता हूं। गेंदबाजी के साथ-साथ अगर बल्लेबाजी में टीम को मेरी जरुरत पड़े, तो मुझे तैयार रहना है। टीम की जीत में योगदान देने से बहुत अच्छा एहसास होता है।' इसके अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा, 'हम बल्लेबाजी के अभ्यास में एक-दूसरे को कमियां बता रहे होते हैं। हम सिर्फ आनंद के लिए बल्लेबाजी नहीं करते, इसे अपनी जिम्मेदारी भी समझते हैं। टीम में बल्ले से योगदान देने से फादया ही होगा। हम एक-दूसरे को कमियां बताकर नेट्स सत्र का माहौल आनंददायी बनाए रखते हैं।'

नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर