आजमगढ़ में सपा कार्यालय और आवास का भूमि पूजन करने पहुंचे थे अखिलेश
आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा व्यवस्था में गुरुवार को आजमगढ़ में गंभीर चूक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान एक युवक सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मंच के बिल्कुल पास पहुंच गया, जिससे आयोजन स्थल पर हड़कंप मच गया।
हालांकि, पुलिसकर्मियों की तत्परता से युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया गया, लेकिन इस घटना ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक को हटाने में करीब 5 मिनट की मशक्कत करनी पड़ी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस या स्थानीय प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।
यह घटना उस समय हुई जब अखिलेश यादव आजमगढ़ में पार्टी कार्यालय और अपने आवास के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। मंच पर कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
घटना के बाद सपा नेताओं ने प्रशासन पर साजिश रचने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यह सब जानबूझकर एक "अच्छे कार्यक्रम को बिगाड़ने की कोशिश" है। युवक के मंच के पास पहुंचने को लेकर सुरक्षा में गंभीर चूक मानी जा रही है।
इस बीच, ब्राह्मण महासभा और विश्व हिंदू महासंघ के सदस्यों ने अखिलेश यादव के कार्यक्रम का विरोध किया और अपने घरों पर काले झंडे लहराकर प्रदर्शन किया। वहीं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि "वे इटावा को अपना घर और आजमगढ़ को दिल कहते हैं, लेकिन यह सब महज दिखावा है।"
गौरतलब है कि आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है। जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर सपा का कब्जा है।

छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सरकारी पाइप चोरी का खुलासा, मामा-भांजे को पुलिस ने दबोचा
शेयर बाजार में कैलिबर माइनिंग की शानदार एंट्री, पहले दिन 19% की बढ़त
सोनिया गांधी बोलीं- छात्रों के साथ हो रहा दुश्मनों जैसा व्यवहार, सरकार पर साधा निशाना
PM मोदी का छात्रों को भरोसा, पेपर लीक पर आएगा नया कानून
बारिश बनी रेल यात्रियों की परेशानी, कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट
आज चांदी के दाम में बड़ी नरमी, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट