एमपी के 28 जिलों में बारिश का कहर, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से लगातार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश से प्रदेश के नदी नाले उफान पर है। कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को 28 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट है। अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। शनिवार को मंडला और डिंडौरी में स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
आज इन जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। अगले 24 घंटे में इन जिलों में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। भोपाल, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बाकी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
जबलपुर में 3 इंच गिरा
शुक्रवार को 27 से अधिक जिलों में बारिश हुई। जबलपुर में 72 मिमी यानी, करीब 3 इंच पानी गिर गया। नरसिंहपुर में 2.6 इंच, सागर में डेढ़ इंच, छतरपुर के नौगांव में सवा इंच, मंडला-दमोह में 1 इंच, दतिया-श्योपुर में पौन इंच, बालाघाट-रीवा में आधा इंच बारिश हुई। वहीं, भोपाल, बैतूल, गुना, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, छतरपुर के खजुराहो, टीकमगढ़, सिवनी, सतना, सीधी, उमरिया, शाजापुर, देवास, सीहोर, आगर-मालवा, विदिशा, मऊगंज, कटनी समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। रात के समय भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।
चार दिन एमपी में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक ने बताया कि एक मानसून ट्रफ बीकानेर, जयपुर से मप्र के दतिया, सीधी से होती हुई आसनसोल, कोलकाता होते हुए जा रही है। वहीं, एक भी प्रदेश से गुजर रही है। इसके अलावा प्रदेश में ही एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव है। इन तीनों सिस्टम की वजह से अति भारी या भारी बारिश का दौर चल रहा है। अगले चार दिन 8 जुलाई तक प्रदेश के आधे हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से में सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश