कांवड़ यात्रा 2025: नोएडा से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए स्पेशल बसें, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
नई दिल्ली/नोएडा : नोएडा परिवहन निगम ने 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ियों के सुविधा के लिए विशेष इंतजाम, किया है. 10 जुलाई से सुबह 5 से रात 9 बजे तक हर आधे घंटे के अंतराल पर हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी. इसके लिए 40 बसों को लगाया गया है. इसके अतिरिक्त 10 बसों को रिजर्व में रखा गया है, कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए डिपो परिसर में ही हेल्प डेस्क लगाई जाएगी. हरिद्वार जाने वाली इन बसों में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा होगी
कांवड़ियों के लिए नोएडा परिवहन निगम ने किए खास इंतज़ाम : 11 जुलाई से सावन का शुरूआत हो रही है. सावन में हरिद्वार से जल लाकर शिवालयों में चढ़ाने की परंपरा है. दिल्ली एनसीआर समेत नोएडा से केवल हजारों श्रद्धालु हरिद्वार जल लेने जाते हैं. जल लेने जाने वाले कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसलिए नोएडा परिवहन निगम ने विशेष इंतजाम, किया है.
हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी : एआरएम ,नोएडा डिपो रोहताश सिंह ने बताया कि सावन की कांवर यात्रा के मद्देनजर हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी. इसके लिए 40 बसों को लगाया गया है. 10 बसों को रिजर्व में रखा गया है. इन रोडवेज बसों में 12 फुट से बड़ी कांवड़ ले जाने की अनुमति नहीं होगी और न ही भाले या त्रिशूल जैसी नुकीली चीजें ले जाया जा सकेगा.
एआरएम नोएडा ने दी जानकारी : एआरएम नोएडा डिपो ने बताया कि हरिद्वार जाने वाली इन बसों में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा होगी.कंडक्टर उनसे स्वास्थ्य के बारे में पूछेंगे. कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए डिपो परिसर में एक हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा.
लापरवाही से बस चलाने से कोई हादसा ना हो इसके लिए रोडवेज विभाग के अधिकारी शराब पीकर बस चलाने वाले चालक परिचालक को लेकर भी सख्त है. अधिकारी चेकिंग अभियान चलाकर चालक परिचालक का ब्रीथ एनलाइजर टेस्ट करेंगे. जिससे शराब पीने वाले चालक परिचालक का पता लगाया जा सके. रोडवेज बस डिपो पर श्रावण मास के दौरान साफ सफाई का भी विशेष इंतजाम रहेगा.

ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा