सड़कों पर भरा पानी, कई इलाकों में जलभराव से यातायात बाधित
छत्तीसगढ़ में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेशभर में हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। सड़कों पर पानी भरने लगी है। इस बीच आज मंगलवार को मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। वहीं दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रीय परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक हुआ है। यह अगले दो दिनों दौरान झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूरे प्रदेश में आज भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग में एक दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने और गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। हालांकि इस बीच मौसम एक्सपर्ट ने राहत की खबर दी है। कुछ दिनों के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। इससे लोगों को राहत मिल सकती है।
राजधानी रायपुर में बीते दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जो अब तक जारी है। साथ ही प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। सड़कें तालाब में तब्दील हो रही है। पिछले 24 घंगते के दौरान प्रदेशभर में बारिश हुई है। वहीं मध्य भागों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई।

ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा