यूपी में कल आरओ-एआरओ परीक्षा, 2382 सेंटरों पर तैनात होगी सुरक्षा
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 पर निगरानी के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यह परीक्षा 27 जुलाई को प्रदेश के 2382 केंद्रों पर होगी।
इससे पूर्व 11 फरवरी 2024 को हुई इसी परीक्षा में पेपर लीक हो गया था और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी। यह परीक्षा अब डेढ़ साल बाद होने जा रही है और इस दौरान परीक्षा की पारदर्शिता व निगरानी के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए।
आरओ/एआरओ परीक्षा पहली बार आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) की निगरानी में होगी। किसी भी गड़बड़ी की आशंका पर कंट्रोल रूम को सीधे अलर्ट मिल जाएगा और गड़बड़ी को रोका जा सकेगा। परीक्षा कक्ष में अगर कोई अभ्यर्थी उधर-उधर देखना है या धीमे से भी कुछ बोलता है तो एआई तकनीकी मदद से उसे तुरंत चिह्नित कर लिया जाएगा। सिर्फ अभ्यर्थी ही नहीं बल्कि कक्ष निरीक्षकों पर भी एआई की निगरानी होगी ताकि किसी भी तरह से गड़बड़ी की कोई आशंका न रह जाए।
आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आयोग को पहली बार इस परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में केंद्र बनाने पड़े हैं। प्रयागराज में कुल 106 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
ऐसे काम करेगी एआई तकनीक
- परीक्षा के दौरान प्रवेश/निकास द्वार पर किसी भी तरह की हलचल का पता चलने पर अलर्ट
- कक्षाओं के अंदर फर्नीचर ठीक से व्यवस्थित न होने पर अलर्ट
- कैमरे ऑफलाइन होने या मास्किंग या ब्लैक स्क्रीन द्वारा छेड़छाड़ किये जाने पर अलर्ट
- परीक्षा से एक घंटे पहले या बाद में कक्षाओं में किसी भी तरह की हलचल होने पर अलर्ट
- यदि अंतरीक्षक निर्धारित समय के बाद भी नहीं हिलता-डुलता/ अंतरीक्षक की गतिविधि में निष्क्रियता पाई जाती है तो अलर्ट
- यदि निर्धारित घंटों के दौरान परीक्षा कक्ष में अनुमन्य संख्या से अधिक लोग हैं तो अलर्ट
- कक्षा के अंदर भीड़/झगड़े/संघर्ष का पता चलने पर अलर्ट
- यदि कक्षा के अंदर मोबाइल फोन पाया जाता है तो अलर्ट
- परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों द्वारा आपस में बातचीत करने पर अलर्ट
- अपनी सीट से 10 मिनट से अधिक समय तक अनुपस्थित रहने की दशा में अलर्ट
- अभ्यर्थियों द्वारा एक से अधिक बार पीछे मुड़ कर देखने पर अलर्ट
आरओ/एआरओ अभ्यर्थियों के लिए चलेगी आठ कोच की मेमू
27 जुलाई को आरओ/एआरओ (समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी) की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे आठ कोच की मेमू ट्रेन का संचालन बनारस से प्रयागराज जंक्शन होते हुए कानपुर तक करेगा।
गाड़ी संख्या 05187 बनारस से 26 जुलाई की शाम 6.00 बजे रवाना होकर रात 8.32 बजे प्रयागराज रामबाग, 8.52 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात 11.40 बजे कानपुर पहुंचेगी। दूसरी ओर यूपी रोडवेज द्वारा ऑन डिमांड अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि जिस रूट पर बसों की मांग होगी, उसी रूट पर अतिरिक्त बस चलाई जाएगी।

छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क