साले की ज़िद ने ली जान! जीजा को गोली मारी, फिर सबूत मिटाने को किया दूसरा जुर्म
रीवा: अजब-गजब मध्य प्रदेश में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के ही रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना हुई। यहां 36 साल के एक आदमी की जान पर बन आई। आरोप है कि उसके साले ने मंगलवार रात उसे पैर में गोली मार दी। गोली मारने की वजह जब पुलिस को पता चली तो वह भी दंग रह गई।
वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका साला उस पर 'घर जमाई' बनने का दबाव डाल रहा था। इसी बात पर विवाद हुआ और यह घटना घटी। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने सबूत मिटाने के लिए एक कार को भी जला दिया। इससे पहले युवक के साले ने एक प्लान बनाकर उसे शराब पीने बुलाया था।
शराब पिलाई फिर मार दी गोली
पीड़ित, समीम खान रीवा का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसे पार्टी के बहाने एक पहाड़ी इलाके में बुलाया था। वहां उसे शराब पिलाई गई और फिर पैर में गोली मार दी गई। उसने पुलिस को बताया कि गोली उसके सीने में लग सकती थी, लेकिन पैर में लगने से उसकी जान बच गई।
घर जमाई बनने का दवाब डाल रहा था साला
पुलिस के अनुसार, समीम खान पर उसका साला 'घर जमाई' बनने का दबाव बना रहा था। उसे अपनी पत्नी के घर पर रहने को मजबूर किया जा रहा था। इससे पहले समीम लगभग सात महीने तक अपनी पत्नी के घर पर रहा, लेकिन फिर अपने गांव लौट आया। इसी बात को लेकर तनाव बढ़ गया था।

भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
सिलेंडर संकट में धोखा, एजेंसी कर्मचारी 30 गैस सिलेंडर लेकर भागा
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें आवेदन