सपनों का घर हुआ और दूर फरीदाबाद में बढ़ने वाले सर्कल रेट से बढ़ेगी खरीद लागत
फरीदाबाद: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए नए सर्कल रेट लागू करने की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। प्रशासन ने प्रस्तावित सर्कल रेट की सूची अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। प्रशासन ने लोगों से 31 जुलाई दोपहर 1 बजे तक आपत्तियां मांगी हैं। इस बार सर्कल रेट में 10 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है, जिस कारण फरीदाबाद के पॉश सेक्टरों में प्लॉट और मकान लेना महंगा हो जाएगा। लोग www.faridabad.nic.in पर सभी आठ तहसीलों के सर्कल रेट की लिस्ट देख सकते हैं।
डीसी को लिखा गया है लेटर
बता दें कि पिछले साल जनवरी के बाद से नए सर्कल रेट जारी नहीं हुए थे। क्योंकि बीच में लोकसभा और विधानसभा चुनाव आ गए थे। हालांकि नवंबर 2024 में सरकार ने नए सर्कल रेट जारी किए थे। जिसके बाद जनवरी 2025 से नए सर्कल रेट फिर से जारी किए जाने थे, लेकिन उसे सरकार ने टाल दिया और पुराने रेट पर ही रजिस्ट्रियां होने लगी। सरकार ने फिर से अप्रैल 2025 से नए सर्कल रेट जारी करने की तैयारी की थी, लेकिन उसे भी रद्द कर दिया गया। अब सरकार ने फैसला किया है कि 1 अगस्त से नए सर्कल रेट जारी किए जाएं। इसे लेकर सभी डीसी को लेटर लिखकर लोगों से आपत्तियां मांगने और सर्कल रेट जारी करने के लिए कहा गया है। इसे लेकर जिला राजस्व विभाग की तरफ से प्रस्तावित सर्कल रेट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। लोग आपत्ति आधिकारिक ईमेल drofbd@hry.nic.in पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
फरीदाबाद शहरी क्षेत्र:
- रेजिडेंशल प्लॉट: ₹28,000 से बढ़ाकर ₹33,200 प्रति वर्ग गज
- कमर्शल प्लॉट (ओल्ड फरीदाबाद): ₹34,500 से ₹41,400 प्रति वर्ग गज
- इंद्रप्रस्थ कॉलोनी: ₹33,000 से ₹37,950 प्रति वर्ग गज (15% वृद्धि)
- सेक्टर 14: 500 गज तक के प्लॉट – ₹55,000 से ₹71,500 प्रति वर्ग गज (30% वृद्धि)
- सेक्टर 29: 500 गज से बड़े प्लॉट में 40%, कमर्शल में 50% वृद्धि
ग्रेटर फरीदाबाद:
- सेक्टर 79-83: ₹46,000 से ₹52,200 प्रति वर्ग गज (15-20% वृद्धि)
- सेक्टर 84-90: ₹38,500 से ₹44,275 प्रति वर्ग गज (15% वृद्धि)
- फ्लैट रेट: 10% वृद्धि
एनआईटी और बडखल क्षेत्र:
- एनआईटी फ्लोर: ₹5,000 से ₹5,750 प्रति वर्ग गज (15% वृद्धि)
- चार्म्सवुड विलेज: 30% वृद्धि
- अनंगपुर, अनखीर: कमर्शल में 30% वृद्धि
- डबुआ कॉलोनी: 10–15% वृद्धि
बल्लभगढ़:
- कॉलोनियों जैसे आदर्श नगर, कुंदन कॉलोनी, विजय नगर आदि में: 10–15% वृद्धि का प्रस्ताव

TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
सिलेंडर संकट में धोखा, एजेंसी कर्मचारी 30 गैस सिलेंडर लेकर भागा