दिल्लीवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, आज दिनभर रुक-रुक कर हो सकती है बारिश
पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भारी तबाही मची हुई है। मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, हिमाचल, पंजाब और जम्मू में पूरे दिन बारिश और बादल छाए रहेंगे। मगर अब मैदानी क्षेत्रों दिल्ली और हरियाणा में भी दिन में बारिश होने की आशंका जताई गई है। बता दे कि पिछले 3 दिनों से पहाड़ी इलाकों में बारिश हो रही है। जम्मू के लैंडस्लाइड में अबतक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, गुरुवार सुबह यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच चुका है। आइए जानते हैं दिल्ली-NCR में लेटेस्ट वेदर अपडेट क्या कहता है?
क्या दिल्ली-NCR में होगी बारिश?
IMD के मुताबिक, दिल्ली-NCR में बीते दिन हल्की बारिश पड़ने से मौसम सुहाना हो गया है। 28 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके चलते राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। मौसम विभाग ने 1 सितंबर को तेज बारिश होने का अनुमान लगाया है।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जम्मू में भी मौसम एकबार फिर रौद्र रूप ले सकता है, जिससे तेज बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।
बदला बारिश का पैटर्न
दिल्ली में मानसून का पुराना रिकॉर्ड देखें तो इस साल की बारिश पिछले कुछ सालों की तुलना में अलग दिखाई दे रही है। साल 2021 में राजधानी में अगस्त महीने के शुरुआती हफ्तों में ही रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई थी, जबकि 2022 में पूरे अगस्त में सामान्य से कम बारिश हुई थी। 2023 में अगस्त के मध्य तक कई बार भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी थी। इस साल दिल्ली में जुलाई के आखिरी हफ्ते और अगस्त की शुरुआत में कम बारिश दर्ज की गई, लेकिन पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है।

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर