गाजियाबाद के आला हजरत हज हाउस का नया सर्कुलर, युवाओं को सस्ती और आसान शादी की सौगात
गाजियाबाद: आला हजरत हज हाउस को लेकर हाल ही में एनबीटी में प्रकाशित खबर के बाद अब हज कमिटी की ओर से औपचारिक सर्कुलर जारी किया गया है जिससे यह जानकारी सभी लोगों तक साफ और पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। टीम ने बताया कि हालांकि इसका प्रस्ताव आया था लेकिन जानकारी पब्लिक नहीं थी। अभी तक इस जानकारी को सिर्फ पर्ची काटकर लखनऊ मुख्यालय तक भेजने की औपचारिकता निभाई जा रही थी, जिससे बेहद कम लोगों को ही इसकी जानकारी थी। गाजियाबाद से हज हाउस के पदाधिकारियों ने बताया कि बुकिंग की कीमत 25 हजार रुपये तय की गई है।
गाजियाबाद से इस प्रॉजेक्ट को मैनेज कर रही टीम का कहना है कि यह पहल लंबे समय तक टिकती नजर नहीं आ रही। इसकी मुख्य वजह है कि हज हाउस परिसर में आए दिन होने वाली चोरियों और इसके बाहर फैला अतिक्रमण है। हज हाउस के आसपास स्लम एरिया और अनधिकृत पार्किंग की समस्या ने हालात को और बिगाड़ दिया है।
चोरी की घटनाओं ने बिगाड़ा काम
हाजी रहसुद्दीन ने बताया कि जिन परिवारों ने यहां शादी समारोह किए, के अक्सर साफ सफाई नहीं करके जाते जिससे टीम की चिंता बढ़ जाती है। हज कमिटी की ओर से इन समस्याओं को हल करने के लिए संबंधित थाने में चिट्ठी लिखी है। चोरी की घटनाओं को रोकने और कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है।
52 करोड़ में बने हज हाउस की हालत खराब
दरअसल, वर्ष 2014 में 52 करोड़ की लागत से बने आला हजरत हज हाउस की स्थिति दयनीय हो गई है। इसके बाद इसको लेकर नया निर्णय सामने आया है। हिंडन नदी के किनारे जीटी रोड पर 2016 में बने हज हाउस में अब शादी ब्याह के टेंट लग रहे हैं। केवल 25 हजार रुपये जमा कर कोई भी परिवार यहां वैवाहिक आयोजन कर सकता है। इसके लिए यहां की कमेटी से संपर्क करना होगा। हज हाउस कमिटी ने एक पूरा ब्लॉक वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए खोल दिया है।

‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार