नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने स्कूल में की अश्लील हरकत... प्राइवेट पार्टस छुए,
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के जवां ब्लॉक में स्थित एक प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल के हेडमास्टर पर 11 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया है।
तालिबनगर के सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि स्कूल के हेडमास्टर शकील अहमद ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। मां की शिकायत के अनुसार, आरोपी शिक्षक छात्रा के निजी अंगों को छूता था और उसे धमकी देता था कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे परीक्षा में फेल कर देगा। आरोपी ने बच्ची से यह भी कहा कि वह उससे निकाह करना चाहता है। 23 अगस्त 2025 की शाम को जब छात्रा ने रोते हुए अपनी मां को यह सब बताया, तब इस घिनौने कृत्य का खुलासा हुआ। मां को अपनी बेटी के डरे हुए व्यवहार और बदले हुए स्वभाव पर पहले ही संदेह हो गया था। प्यार से पूछने पर बच्ची ने हेडमास्टर की हरकतों का खुलासा किया।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता की मां ने थाना गोधा में आरोपी हेडमास्टर शकील अहमद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल प्रशासन का कदम
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने आरोपी हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही, मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपी की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
बवाना हेलमेट फैक्ट्री में आग का तांडव, मलबे से मिला एक शव