मारुति की अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी का टीजर जारी
नईदिल्ली । मारुति सुजुकी कंपनी ने अपनी अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी का टीजर जारी किया है, जिसमें आकर्षक 3डी इफेक्ट वाला एलईडी टेल-लैंप नजर आ रहा है। मारुति ने घोषणा की है कि यह एसयूवी 3 सितंबर 2025 को लॉन्च की जाएगी। डिजाइन काफी मॉडर्न और प्रीमियम है, जो इसे हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी पॉपुलर एसयूवीएस का सीधा मुकाबला देने में सक्षम बनाता है। इसे कंपनी ग्रैंड विटारा और ब्रेजा के बीच पोजिशन करेगी, यानी ग्राहकों के पास अब मिड-रेंज का नया ऑप्शन होगा। खास बात यह है कि इसे एरीना डीलरशिप से बेचा जाएगा, जिससे ज्यादा ग्राहकों तक इसकी पहुंच आसान होगी। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो लगभग 101बीएचपी की पावर और 139एनएम का टॉर्क देगा। इसके अलावा सीएनजी और हाइब्रिड वैरिएंट्स की भी संभावना है।
कंपनी की हाल ही में शुरू हुई लिथियम-आयन बैटरी यूनिट इस एसयूवी के हाइब्रिड मॉडल में इस्तेमाल हो सकती है। कीमत के लिहाज से यह एसयूवी 10 से 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की रेंज में आ सकती है। मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट फिलहाल सबसे तेजी से बढ़ता बाजार है, जिसमें क्रेटा और सेल्टोस मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।

घायल छात्रों से मिलकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा
बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहा पाकिस्तान, कनाडा से मांगा सहयोग
रोहित शर्मा के भविष्य पर अश्विन का बड़ा बयान, कहा- फैसले का सम्मान करना चाहिए
आग के मुहाने पर सरकारी इमारतें! जवाहर और इंदिरा भवन की तस्वीरों ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, गुरमखेड़ी स्टेशन पर एक सप्ताह तक नहीं मिलेगा ट्रेनों का स्टॉपेज
TVS Motor ने Q1 में किया कमाल, मुनाफा ₹1,174 करोड़ पहुंचा; निवेशकों की बल्ले-बल्ले
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने किया सुसाइड, कर्नाटक की घटना से सनसनी
विशाल हिमखंड का अस्तित्व खत्म, वैज्ञानिकों ने दर्ज किया बड़ा बदलाव
वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को तैयार रहें, दो नए खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका