सुभारती यूनिवर्सिटी के गेट पर बदमाशों ने छात्र पर बरसाईं गोलियां, फैज़ल के पेट में लगी गोली
मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह सुभारती चौकी से 200 मीटर दूर सुभारती यूनिवर्सिटी के गेट के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सुभारती यूनिवर्सिटी में होटल मैनेजमेंट के सेकेंड ईयर का छात्र है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद का मामला बता रही है। जानकारी के मुताबिक बागपत निवासी फैजल पुत्र अजीज सुभारती यूनिवर्सिटी में होटल मैनेजमेंट के सेकेंड ईयर का छात्र है। सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे फैजल मास रिसोर्ट के पास से गुजरता हुआ पैदल ही विश्वविद्यालय जा रहा था।
इसी दौरान सुभारती विश्वविद्यालय के गेट के बाहर बाइक सवार दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पेट में गोली लगने से सेजल गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलियां चलते ही सड़क पर हड़कंप मच गया। हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि फैजल के बड़े भाई साकिब के ससुराल वालो से उनका पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। साकिब के ससुराल के दो लोगो के विरूद्व नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज से भी आरोपियों की पहचान की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रामेश्वर शर्मा का पलटवार—ममता बनर्जी के बयान पर साधा निशाना
‘हिम्मत है तो 4 मई को इस्तीफा दें’—तृणमूल कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
वोटिंग के बीच हिंसा: BJP-TMC समर्थक भिड़े, नेता की कार पर हमला
मतदान के बाद मिथुन चक्रवर्ती का बयान- इस बार दिख रहा जबरदस्त उत्साह
तनाव के बीच ईरान का बयान: बातचीत हुई तो खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट
मतदान के दौरान आरोप-प्रत्यारोप, केंद्रीय बलों पर डराने का आरोप
आत्मनिर्भर बिजली की ओर कदम, शहर में तेजी से बढ़ रहा सोलर ट्रेंड
भंसाली के निर्देशन में फिर दिखेगा भव्य सिनेमाई अनुभव
LDA का बड़ा फैसला: पुनर्विकास नीति से बदलेगा शहर का चेहरा