टीम इंडिया को बड़ा धक्का, इस सीरीज में नहीं दिखेंगे विराट-रोहित; ऑस्ट्रेलिया टूर पर लौटेंगे
नई दिल्ली: भारतीय टीम अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। यह सीरीज खास इसलिए है क्योंकि लंबे समय बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे, लेकिन उनकी अगले महीने भारत ए की ओर से प्रैक्टिस मैच खेलने की संभावना अब बेहद कम बताई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया-ए का भारत दौरा 16 सितंबर से लेकर पांच अक्तूबर तक चलेगा। वहीं, भारत की सीनियर टीम अक्तूबर मध्य में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। अक्तूबर 19 से लेकर नवंबर आठ तक टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेलेगी।
रिपोर्ट में दावा 'बहुत कम चांस'
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को भारत ए के लिए खेलने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'यह काफी हद तक असंभव है कि दोनों भारत ए के लिए तीन मैच खेलेंगे। इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है और उन पर कोई दबाव भी नहीं डाला जाएगा।'
बीसीसीआई ने इस साल की शुरुआत में 10 पॉइंट गाइडलाइन जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि जो भी सीनियर क्रिकेटर फिट हैं और चोटिल नहीं हैं, उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा। लेकिन कोहली और रोहित, जो अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं, इस नियम के तहत फिलहाल दबाव में नहीं होंगे।
अगर जरूरत पड़ी तो खेल सकते हैं एक-दो मैच
बीसीसीआई अधिकारी ने आगे कहा, 'सिर्फ तभी आप उन्हें एक या दो भारत ए मैच खेलते हुए देख सकते हैं जब उन्हें गेम टाइम की जरूरत होगी। लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।' हालांकि यह साफ कर दिया गया है कि दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह फिट और उपलब्ध रहेंगे। अधिकारी ने कहा, 'वे बिल्कुल फिट हैं और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।'
चयन से पहले घरेलू टूर्नामेंट पर नजर
सेलेक्टर्स फिलहाल घरेलू टूर्नामेंट्स पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि चयनकर्ताओं द्वारा पहले ईरानी कप की टीम घोषित की जाएगी और कुछ चयनकर्ता बंगलुरु में दलीप ट्रॉफी फाइनल देखने भी जाएंगे। वहीं मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इस समय टीम इंडिया के साथ दुबई में मौजूद हैं।
रोहित-विराट का भविष्य और कप्तानी की चर्चा
36 वर्षीय कोहली और 38 वर्षीय रोहित शर्मा ने हाल ही में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, उनकी उम्र और भविष्य को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। रोहित फिलहाल वनडे टीम के कप्तान हैं, लेकिन शुभमन गिल की युवा कप्तानी ने भविष्य की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।
भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन वनडे 30 सितंबर, तीन अक्तूबर और 5 अक्तूबर को खेले जाएंगे। वहीं श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो बहु-दिवसीय रेड-बॉल मुकाबलों के लिए भारत ए का कप्तान बनाया गया है।

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण