सरगुजा संभाग के सभी जिलों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए चलेगा अभियान
रायपुर : सरगुजा संभाग के सभी जिलों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए अभियान चलेगा। कमिश्नर सरगुजा नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आज संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों की बैठक लेकर राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का त्वरित और समयबद्ध निराकरण किया जाना चाहिए ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।
बैठक के दौरान कमिश्नर दुग्गा ने कहा कि अविवादित एवं विवादित नामांतरण प्रकरणों, खाता विभाजन, नक्शा बटांकन और सीमांकन जैसे मामलों का अभियान चलाकर शीघ्र निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए नक्शा बटांकन प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जाए। दुग्गा ने लंबित 170(ख) प्रकरणों, वृक्ष कटाई के मामलों तथा भू-अर्जन से संबंधित अवार्ड पारित करने हेतु लंबित फाइलों की समीक्षा की और सख्त निर्देश दिए कि इन प्रकरणों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कमिश्नर ने तहसील कार्यालयों की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालयों में रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित किया जाए, स्वच्छता पर ध्यान दिया जाए और आम नागरिकों के लिए शौचालय, पेयजल एवं बैठक व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। राजस्व अधिकारी लंबित प्रकरणों के निराकरण की नियमित मॉनिटरिंग करें। जनता से जुड़े मामलों को गंभीरता से लें और पारदर्शिता के साथ शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें।

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण