ट्रेन के सामान्य सफ़र को भी खास बना दिया मामा शिवराज ने, यात्रियों को दिया आशीर्वाद, दुआ-सलाम और दर्जनों सेल्फ़ियां
भोपाल: शिवराज सिंह चौहान का क्रेज अभी कम नहीं है। उन्हें देखते ही उनके चाहने वाले लोग उमड़ पड़ते हैं। ऐसा ही नजारा देर रात देखने को मिला है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से ट्रेन में सवार होकर सतना के लिए निकले थे। ट्रेन में सवार होते ही वह अपने अंदाज में लोगों से मिलने लगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके पास सेल्फी के लिए जमा होने लगे। शिवराज सिंह चौहान ने भी किसी को निराश नहीं किया है।
सबसे राम-राम
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने चिर परिचित अंदाज में सभी लोग से मिलते रहे। छोटे बच्चों को आशीर्वाद तो बहनों पर प्यार लुटाते रहे। वहीं, बड़े लोगों के साथ राम-राम और दुआ-सलाम करते नजर आए हैं। शिवराज सिंह चौहान लोगों का प्यार देखकर अभिभूत हो रहे थे। वह किसी को निराश नहीं कर रहे थे। करीब आने वाले लोगों से उनका हालचाल जान रहे थे। इसी तरह से लोगों से मिलते हुए वह ट्रेन में आगे बढ़ते जा रहे थे।
सेल्फी लेने के लिए उमड़ रहे थे लोग
अपने बीच में मध्य प्रदेश के लोग मामा को देखकर हैरान थे। साथ ही लोगों के पास उनसे बात करने के लिए यह बेहतरीन मौका था। ऐसे में लोग उनके साथ सेल्फी लेने से भी नहीं चूक रहे थे। ट्रेन की बोगी में लोग रुक-रुककर मामा के साथ सेल्फी ले रहे थे। मामा भी किसी को मना नहीं कर रहे थे। शिवराज सिंह चौहान जब मध्य प्रदेश के सीएम थे, तब लोगों को निराश नहीं करते थे। इसी अंदाज में लोगों से उनका मिलना होता था। एक बार फिर से ट्रेन सफर के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने लोगों का दिल जीत लिया है। गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान अभी विदिशा से सांसद हैं। साथ ही केंद्र में कृषि मंत्री हैं। वहीं, मध्य प्रदेश से उनका लगाव कम नहीं हुआ है। वह दिल्ली से फुर्सत मिलते ही मध्य प्रदेश में सक्रिय हो जाते हैं। शिवराज सिंह चौहान करीब 18 वर्षों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।

महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल