कैप्टेंसी को लेकर भिड़े बसीर अली और अभिषेक बजाज, माहौल हुआ गर्म
मुंबई: आए दिन बिग बॉस 19 में अलग-अलग तमाशा होता दिख रहा है। बीते दिन मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। अब शो का एक नया प्रोमो आया है, जिसमें बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच हाथापाई तक बात पहुंच गई और दोनों में खूब कहासुनी हुई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए देखें आखिर क्या हुआ।
बसीर अली और अभिषेक बजाज ने खींचा ध्यान
बिग बॉस 19 के नए प्रोमो ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया है। इसमें बसीर अली सिंगर अमाल मलिक को कैप्टेंसी टास्क के दौरान सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। वह अपने प्रतियोगी अभिषेक बजाज का ब्लैकबोर्ड तोड़ने की कोशिश करते हैं। वहीं अभिषेक, बसीर से अपना ब्लैकबोर्ड बचाने की कोशिश करते हैं, जिस कारण अभिषेक बसीर को धक्का दे देते हैं और वह नाराज हो जाते हैं। फिर दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ जाती है।
बसीर अली ने अभिषेक को कहा लूजर
इसके अलावा दूसरी ओर बसीर अली, अभिषेक बजाज को लूजर कहते नजर आ रहे हैं। दोनों में हाथापाई बढ़ता देख बिग बॉस के घरवाले उनके बीच की लड़ाई रोकने आते हैं और स्थिति बेकाबू हो जाती है। दोनों एक-दूसरे को दूर रहने की चेतावनी दे रहे हैं।
कैप्टेंसी की हो रही जंग
बिग बॉस 19 के आगामी एपिसोड काफी रोमांचक होने वाले हैं। बिग बॉस के घरवालों ने अभिषेक बजाज और अमाल मलिक को कप्तानी के दावेदार के रूप में चुना। इस प्रोमो के बाद शो के नए एपिसोड के लिए दर्शकों की बेचैनी बढ़ गई है कि आखिर कौन होगा अगला कैप्टन।

महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल