छेड़खानी के आरोप पर गोरखपुर में प्रधान प्रत्याशी को महिला ने बीच सड़क पर खदेड़-खदेड़कर मारा, राहगीरों की लगी भीड़
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक महिला के प्रधान प्रत्याशी की पिटाई का मामला चर्चा में है। जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में प्रधान पद के प्रत्याशी पर छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मामला उस समय तूल पकड़ लिया, जब पीड़िता ने अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर आरोपी प्रधान प्रत्याशी का पीछा किया। बीच सड़क पर उसे पकड़कर जमकर पीट दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लिफ्ट के बहाने अश्लील हरकत का आरोप
महिला का आरोप है कि आरोपी लिफ्ट देने के बहाने अश्लील हरकत करता था। पीड़िता 24 वर्षीय विवाहित महिला है। वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुलरिहा क्षेत्र से प्रधान पद की तैयारी कर रहे दिलीप तिवारी लंबे समय से उसे परेशान कर रहे थे। वे आते-जाते लिफ्ट देने के बहाने रोकते थे। महिला का आरोप है कि दिलीप तिवारी उसे भद्दे-भद्दे कमेंट और जातिसूचक गालियां देते थे। विरोध करने पर गालियां बकते और धमकाते थे। महिला ने बताया कि 7 सितंबर को जब वह खेत की ओर टहलने गई थी। इसी दौरान आरोपी दिलीप तिवारी वहां मिले और जातिसूचक गालियां देने लगे। विरोध करने पर वे बाइक से भागने लगे।
पीछा कर सड़क पर पिटाई
महिला ने यह बात अपने भतीजे को बताई और उसके साथ बाइक से आरोपी का पीछा किया। करीब 1 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद बरगदही चौराहे पर महिला ने चलती बाइक से ही आरोपी का कॉलर पकड़कर खींच लिया। इसके बाद सड़क पर ही दोनों के बीच हाथापाई हुई। महिला ने आरोपी को जमकर पीटा। इस दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला और एक व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस झगड़े को देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी
गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की तहरीर पर प्रधान प्रत्याशी दिलीप तिवारी और राजनाथ तिवारी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दिलीप तिवारी की ओर से भी तहरीर दी गई है। इसमें महिला, उसके पति और अन्य 2 लोगों के खिलाफ मारपीट करने एवं संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं।
अपमानित करने का आरोप
प्रधान प्रत्याशी दिलीप तिवारी का कहना है कि वह 7 सितंबर की शाम करीब 4 बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान विपक्षियों ने रास्ते में रोकने की कोशिश की। महिला और उसका भतीजा बाइक से उसका पीछा करने लगे। बरगदही चौराहे पर उसकी कॉलर पकड़कर फाड़ दी और बाजार में उसकी बदनामी की। उन्होंने कहा कि इस घटना से वे आहत हैं। उनका समाज में अपमान हुआ है। थाना प्रभारी ने मामले में कहा कि जांच चल रही है। वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं