दिल्ली में मेडिकल स्टोर से नशे का जखीरा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली: पश्चिम विहार में मेडिकल शॉप चलाने वाला शख्स दिल्ली-एनसीआर में ड्रग तस्करी कर रहा था। यह खुलासा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दुकानदार की गिरफ्तारी के बाद किया है। आरोप है कि उसने अपनी दुकान में प्रतिबंधित दवा स्टॉक की हुई थीं। उसकी दुकान से पुलिस को नशे के 3,360 कैप्सूल और 84 कफ सिरप मिले हैं।
धड़ल्ले से बेची जा रही थी नकली दवाएं
बताया गया है कि ये कैप्सूल और सिरप बिना डॉक्टर की सलाह के किसी को बेची नहीं जा सकती हैं, मगर आरोपी विनय मल्होत्रा उर्फ शिवम (47) दिल्ली-एनसीआर में इनकी धड़ल्ले से सप्लाई कर रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में छानबीन जारी है।
नशीली दवा स्टॉक करके की मिली थी सूचना
पुलिस अधिकारी ने बताया, क्राइम ब्रांच कि क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को रविवार दोपहर सूचना मिली थी कि सुदर्शन पार्क में रहने वाला शिवम पश्चिम विहार में कहीं मेडिकल शॉप चला रहा है। वह अपनी दुकान में नशीली दवा स्टॉक करके उनकी अवैध सप्लाई करता है। सूचना के बारे में आला अधिकारियों को बताया गया, जिसके बाद एक टीम को रेड के लिए भेजा गया।
डिप्रेशन और तेज दर्द में काम आती हैं ये दवा
टीम ने शाम करीब 5 बजे आरोपी की शॉप पर दबिश दी। टीम ने परिचय और सर्च वॉरंट दिखाकर दुकान की तलाशी ली। तलाशी में भारी मात्रा में ऐसे कैप्सूल बरामद हुए, जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। इसमें डिप्रेशन और तेज दर्द में डॉक्टर की सलाह पर दिए जाने वाले कैप्सूल और तेज खांसी के लिए दिए जाने वाले सिरप थे।
आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस सूत्र ने बताया, इन दवा को डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं दिया जाता है, क्योंकि इसकी लत लग सकती है। यही कारण है कि कुछ लोग चोरी छिपे इन दवाइयों की तस्करी करते हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह किन-किन लोगों को ये दवाइयां बेच रहा था। मामले में कई और लोगों की गिरफ्तारी होने की संभावना है।

किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव