शॉपिंग के बहाने बुलाकर नर्सिंग छात्रा से जघन्य अपराध करने वाला नेता और सरपंच पति गिरफ्तार, बड़बोला में सनसनी
खरगोन: सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर मुलाकात से प्यार तक का सफर होटल के कमरे में दुष्कर्म पर जाकर खत्म हुआ। मामला खरगोन जिले से सामने आया है, जिसमें एक महिला सरपंच पति और जयस के युवा नेता ने एक शादीशुदा नर्सिंग छात्रा से दोस्ती के बाद होटल में खाना खिलाने के बहाने अपनी हवस की प्यास बुझाई थी। महिला ने जब पुलिस में शिकायत की बात कही तो वह राजनीतिक पहुंच और जान से मारने की धमकी पर उतारू हो गया। खरगोन की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुंतला रूहल ने बताया कि शादीशुदा नर्सिंग छात्रा की शिकायत पर पप्पू डाबर नामक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता और आरोपी दोनों बड़वानी जिले के निवासी हैं। आरोपी बड़वानी जिले के जुलवानिया क्षेत्र में 1 ग्राम पंचायत में महिला सरपंच का पति है।
सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल के कमरे में दुष्कर्म
एसपी रूहल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व नर्सिंग छात्रा और उस व्यक्ति की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी और दोनों में बातचीत होने लगी। उसके बाद पप्पू ने शॉपिंग करने के लिए धार जिले के धामनोद बुलाया था। इसके बाद उसने खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में खाना खिलाने के बाद कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले को जीरो पर दर्ज कर बलकवाड़ा थाना क्षेत्र को ट्रांसफर कर दिया गया है।
एफआईआर कराने के लिए प्रदर्शन तक करना पड़ा
घटना में कथित तौर पर प्रकरण दर्ज नहीं करने को लेकर बड़वानी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ रैलास सेनानी ने खरगोन जिले के कसरावद पुलिस स्टेशन जाकर प्रदर्शन किया। डॉ सेनानी में बताया कि पप्पू डाबर जयस का नेता है और बलकवाड़ा पुलिस दबाव में प्रकरण दर्ज नहीं कर रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी का कहना था कि वह बड़ा नेता है उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। उसके लिए बड़वानी जिले के कांग्रेस के बड़े नेताओं ने दबाव भी बनाया।

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली