छत्तीसगढ़ पुलिस अलर्ट: शहरी इलाकों में सक्रिय हो रहे नक्सली
रायपुर। माओवादियों की गतिविधियां अब जंगल से शहरों की ओर बढ़ गई है। बस्तर के जंगलों में सुरक्षा बल के जवानों के लगातार अभियानों से दबाव में आए माओवादी अब शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। पिछले दिनों रायपुर और कोरबा जैसे शहरी क्षेत्रों से दंपती समेत तीन माओवादियों की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि माओवादी शहरों में नए बेस बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां इस नेटवर्क की प्रोफाइलिंग कर रही हैं और इसे पूरी तरह से ध्वस्त करने की दिशा में काम हो रहा है। गृहमंत्री शर्मा ने जनता से अपील की कि अगर कोई किराएदार है, तो उसकी जानकारी पुलिस के एप पर रजिस्टर करें। उन्होंने कहा कि घुसपैठ और माओवादी गतिविधियों से निपटने के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है। पुलिस द्वारा बनाए गए एप पर किराएदारों की जानकारी दर्ज करना बेहद जरूरी है।
माओवादियों की 80 प्रतिशत फंडिंग कम हुई
गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार माओवादियों के पास से सोने के बिस्कुट और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि माओवादियों की फंडिंग अब 80 प्रतिशत तक कम हो गई है, इसके बावजूद उनके पास इतनी संपत्ति होना चिंता का विषय है।
गौरतलब है कि हाल ही में रायपुर से एक माओवादी दंपती जग्गू कुरसम और उसकी पत्नी कमला और रामा किचाम को गिरफ्तार किया गया है। रामा कोरबा में कोयला खदान में मजदूरी करने की आड़ में शहरी नेटवर्क के जरिए माओवादियों को आर्थिक और तकनीकी मदद पहुंचा रहा था। वह कई मजदूर संगठनों से भी जुड़ा हुआ था।

कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
बवाना हेलमेट फैक्ट्री में आग का तांडव, मलबे से मिला एक शव
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज