दिल्ली में ठंड की तैयारी, आंधी और बारिश से बढ़ सकता है कड़ाके की ठंड का असर
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर आंधी-तूफान और तेज बारिश तबाही मचाने के लिए तैयार है. दिल्ली में काले बादलों का डेरा छाने वाला है. यहां कुछ दिनों के लिए अंधेरा छा जाएगा और इसी के साथ ही गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है. दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है और राहत भरी खबर भी है.
आपको बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आ रहे ताजा मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल 6 और 7 अक्टूबर को आंधी तूफान आ सकता है. जोरदार बारिश होगी. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी. 6 और 7 अक्टूबर को पूरे दिन बारिश होने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. इन दो दिनों की बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट होने का पूर्वानुमान है. वहीं, 2 अक्टूबर को भी बारिश होगी. 3 से लेकर 4 अक्टूबर तक दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे.
गुलाबी ठंड देगी दस्तक
यही नहीं, इन 2 दिनों की बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर में गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है. यानी हल्की ठंड का एहसास लोगों को होने लग जाएगा और भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से फिलहाल इस बार आ रही जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर समेत पूरे देश भर में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है, लेकिन अभी तक इस पर आधिकारिक बयान भारत मौसम विज्ञान विभाग के किसी भी वैज्ञानिक की ओर से नहीं दिया गया है. अभी तक सिर्फ पूर्वानुमान जताया गया है कि इस बार ठंड भी जोरदार पड़ने वाली है.
पश्चिमी विक्षोभ से होगी झमाझम बारिश
मौसम वैज्ञानिक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. दूसरी तरफ अरब सागर में एक डिप्रेशन बन गया है. पाकिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का प्रभाव दिखाई देगा. इन सब के प्रभाव से पूर्वी भारत में बारिश शुरू होगी.
वहीं, मध्य भारत होते हुए उत्तर भारत तक आएगी. जहां 4 से 5 अक्टूबर के बीच बिहार और उत्तर प्रदेश के उत्तरी जिलों में भारी बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर तो बाढ़ की भी आशंका जताई गई है. हालांकि 5 और 6 अक्टूबर तक दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पाकिस्तान में बारिश होगी. इसके अलावा पहाड़ों पर एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है.

प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा