25 साल के स्वयंसेवक की मौत ने RSS स्थापना दिवस कार्यक्रम को किया गमगीन, परिवार में कोहराम
सीतापुर: उत्तर प्रदेश में सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर गांव में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की शताब्दी स्थापना दिवस पर आयोजित पथ संचालन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस कार्यक्रम में शामिल 25 वर्षीय स्वयं सेवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे संघ और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100वें स्थापना वर्ष को लेकर इमलिया सुल्तानपुर में मेला मैदान में भव्य पथ संचालन का आयोजन किया गया था। सुबह ध्वजारोहण और पूजन के बाद सैकड़ों स्वयं सेवक अनुशासन के साथ पथ संचलन में शामिल हुए। इसी दौरान सेरूकहा गांव निवासी अंकित सिंह (25) पुत्र बिन्देश्वर बक्स सिंह, जो ड्रम बजा रहे थे, अचानक गिर पड़े। उनके साथ मौजूद स्वयं सेवक तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया ले गए। जहां तैनात चिकित्सक डॉ. नितीश ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी और स्वयं सेवक अस्पताल पहुंच गए। वहीं, सूचना पाकर इमलिया सुल्तानपुर थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया और सीओ महोली नागेंद्र भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार में मातम
अंकित सिंह की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया गया कि अंकित के पिता, माता और बड़े भाई का पहले ही निधन हो चुका है। अब परिवार में केवल बड़ी बहन और भतीजी ही शेष हैं। परिवार वालों ने बताया कि रविवार को बड़ी बहन की बेटी के मुंडन संस्कार का आयोजन था, जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ था। पथ संचालन समाप्त होने के बाद अंकित भी वहां जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। अंकित के बड़े भाई अंकुश सिंह ने नम आंखों से बताया कि अंकित पूरी तरह स्वस्थ था और उसे पहले कभी किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी। उनके असमय निधन से परिवार के साथ-साथ गांव और स्वयं सेवक संघ के साथियों में गहरा शोक है।
स्थानीय लोगों ने दी जानकारी
आरएसएस के स्थानीय पदाधिकारियों ने कहा कि अंकित एक अनुशासित और समर्पित स्वयं सेवक था। उनकी असमय मौत संघ परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा।

जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव