गाजीपुर का गांव गंगा के कहर से प्रभावित, तेज बहाव ने खेतों और घरों को किया नुकसान, ग्रामीणों ने मदद मांगी
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के मुहम्मदाबाद इलाके में गंगा नदी फिर से कहर बरपा रही है। बच्छलपुर गांव के पास गंगा का जलस्तर भले ही अब कम हो गया हो, लेकिन पानी का तेज बहाव गांव के लिए मुसीबत बन गया है। अचानक शुरू हुई कटान से करीब 100 मीटर तक का तट गंगा की भेंट चढ़ चुका है। खेत खलिहान पानी में समा रहे हैं और ग्रामीणों के चेहरों पर खौफ साफ दिख रहा है। लोग डरे हुए हैं कि अगर यूं ही कटान चलती रही तो उनका गांव गंगा की गोद में समा जाएगा। बच्छलपुर के लोग बताते हैं कि कटान का खतरा सिर्फ उनके गांव तक सीमित नहीं है। अगर ये सिलसिला नहीं रुका तो पास के सेमरा और शिवरायकापुरा गांव भी खतरे में आ जाएंगे। इन गांवों को बचाने के लिए बने करोड़ों रुपये के बोल्डर पिचिंग ठोकर पर भी कटान की मार पड़ सकती है। कुछ ग्रामीण ने बताया कि उनका सब कुछ गंगा में जा रहा है। खेत चले गए, अब घर भी जा सकता है। ग्रामीणों ने हरिहरपुर घाट के पास भी कटान की शिकायत की और फौरन बचाव के लिए कदम उठाने की गुहार लगाई।
अवर अभियंता बोले
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता विवेक चौरसिया ने कहा कि उन्होंने हालात देख लिया है। कटान रोकने के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार करके शासन को भेजा जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं वरना उनका बच्छलपुर गांव सिर्फ यादों में रह जाएगा।

जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव