अब आईएलटी 20 लीग में खेलेंगे दिनेश कार्तिक
पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अब इंटरनेशनल टी20 लीग (आईएलटी 20) में खेलते हुए दिखेंगे। कार्तिक इस लीग के चौथे सत्र के लिए शारजाह वॉरियर्स टीम में शामिल हुए हैं। कार्तिक को वॉरियर्स टीम ने श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस की जगह शामिल किया है। कुशल ने निजी कारणों से इस लीग से नाम वापस ले लिया था। कार्तिक ने टीम में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा, ‘मैं डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 टूर्नामेंट के लिए शारजाह वॉरियर्स टीम से जुड़ गया है। ये एक युवा टीम है जो कुछ विशेष करना चाहती है। कोच जेपी डुमिनी के मार्गदर्शन में ये टीम निरंतर आगे बढ़ना चाहेगी।
कार्तिक ने कहा, ‘शारजाह भी उन स्टेडियमों में से एक है जहां हर कोई खेलना चाहता है। शारजाह वॉरियर्स का हिस्सा बनना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। कार्तिक ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की एसए20 लीग में पार्ल रॉयल्स से भी खेला था। वह आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आसीबी) के बल्लेबाजी कोच भी हैं।
वॉरियर्स के कोच डुमिनी ने कहा, ‘ कार्तिक सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और उनके टीम में आने से का
काफी लाभ होगा। इसी कारण मैं डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के आगामी सत्र के लिए उन्हें अपनी टीम में पाकर बहुत खुश हूं।

कप्तान श्रेयस की पहली जीत पर क्यों बोले पूर्व क्रिकेटर- भूखे को बासी खाना भी दावत लगता है?
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
वांगचुक की तबीयत और पुलिस विवाद पर मचा घमासान, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
CJP प्रदर्शन विवाद में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने फेक न्यूज के पीछे पाकिस्तानी अकाउंट्स का किया जिक्र
11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन