अयोध्या धाम के लिए 850 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
रायपुर : आज रायपुर रेलवे स्टेशन से रायपुर संभाग के 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन प्रभु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुई। इस यात्रा के दौरान तीर्थ यात्री काशी भी जाएंगे और वहां विश्वनाथ जी के दर्शन भी करेंगे।
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वसुनील सोनी, मोतीलाल साहू, इंद्र कुमार साहू, अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा एवं प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पर्यटन, रेलवे और आईआरसीटीसी के अधिकारी-कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना का उद्देश्य प्रदेशवासियों को प्रभु रामलला के दर्शन कराना है। अब तक इस योजना के माध्यम से कुल 39 ट्रेनों से 33 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ की यात्रा करायी जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता, भोजन, चिकित्सा तथा ठहरने की व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से निःशुल्क किया जाता है।
रायपुर रेलवे स्टेशन में आज अयोध्या धाम यात्रा पर जाने का श्रद्धालुओं में अत्याधिक उत्साह का वातावरण था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ की यात्रा का उनका सपना पूरा होने जा रहा था। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का इस यात्रा हेतु आभार व्यक्त किया।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक