सीएम साय आज करेंगे बेमेतरा में विकास कार्यों की झड़ी, एसएसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा
छत्तीसगढ़ : आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दौरे पर रहेंगे। वे बेमेतरा शहर के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में शामिल होकर 119 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वहीं, उनके कार्यक्रम को देखते हुए बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी सुरक्षा बल व अधिकारियों को ब्रीफिंग किया। उन्होंने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण आयोजन करने निर्देश दिए। सभी को अपनी जवाबदारी और भूमिका का कुशल निर्वहन करने कहा है। सीएम के इस दौरा कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने शहर के मार्ग व पार्किंग व्यवस्था तय की है।
पार्किंग व्यवस्था : कृषि मंडी बेमेतरा पार्किंग स्थल में दुर्ग रोड एवं रायपुर-बेरला रोड से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग यहां की जाएगी।कबीर कुटी व पिकरी पार्किंग स्थल में नवागढ़, कबीरधाम जिले की ओर से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित किया गया है।
वैकल्पिक मार्ग : इसी तरह दुर्ग से आने वाले वाहन ग्राम कोदवा से बेरला होते हुए रायपुर की ओर जाएंगे। साजा मार्ग से जिला कबीरधाम की ओर प्रस्थान करेंगे। रायपुर से आने वाले वाहन ग्राम चोरभट्टी बाईपास होकर कवर्धा की ओर जाएंगे, जबकि कवर्धा से आने वाले वाहन ग्राम बैजी बाईपास से होकर रायपुर की ओर जाएंगे।

सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप