सुनील शेट्टी ने ली कानूनी शरण, बोले – मेरी तस्वीर का हो रहा है गलत इस्तेमाल
मुंबई: अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के दुरुपयोग के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) का रुख किया है. उन्होंने दावा किया है कि कई सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट व्यावसायिक लाभ के लिए बिना अनुमति उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे हैं.
सुनील शेट्टी ने हाईकोर्ट में दाखिल अंतरिम याचिका में अदालत से ऐसी सभी वेबसाइट को तुरंत उनकी तस्वीरें हटाने और भविष्य में इनका इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश जारी करने का अनुरोध किया.
याचिका पर फैसला सुरक्षित
न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की पीठ ने शुक्रवार को सुनील शेट्टी के वकील वीरेंद्र सराफ की दलीलें सुनीं और याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. सराफ ने पीठ को बताया कि कुछ वेबसाइट पर सुनील शेट्टी और उनके नाती की फर्जी तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं. उन्होंने दावा किया कि अभिनेता की तस्वीरों का बिना अनुमति व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है.
सट्टेबाजी ऐप की वेबसाइट पर तस्वीरें
सराफ ने दलील दी कि एक रियल एस्टेट एजेंसी और एक सट्टेबाजी ऐप की वेबसाइट पर सुनील शेट्टी की तस्वीरें प्रदर्शित की जा रही हैं, जबकि वह उनसे जुड़े हुए भी नहीं हैं. सुनील शेट्टी ने याचिका में दावा किया कि उनके व्यक्तित्व और तस्वीरों पर सिर्फ उन्हीं का अधिकार है. अभिनेता ने कहा कि बिना अनुमति के उनके नाम या तस्वीरों का इस्तेमाल किए जाने से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है.
कई सेलिब्रिटीज पहुंच चुके हैं कोर्ट
यह पहली बार नहीं है जब किसी मशहूर कलाकार को अपनी पहचान की सुरक्षा के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा हो. पहले भी कई सितारे अपनी तस्वीरों या नाम के दुरुपयोग को लेकर नाराजगी जता चुके हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा जैसे सितारों ने भी इससे पहले अपने नाम या तस्वीरों के गलत उपयोग पर आपत्ति जताई थी.

वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बड़ा संदेश, सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो वैभव सूर्यवंशी को होगा नुकसान
पेपर लीक पर सरकार का मास्टर प्लान, संसद में विधेयक पेश करेंगे जितेंद्र सिंह
कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
जहांगीर महल के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, CM मोहन के बयान ने बढ़ाई हलचल
भोपाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर की आशंका, इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज
लगातार गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, इन दो स्टॉक्स में मिल सकता है बंपर रिटर्न
मॉर्फ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट पर हाई कोर्ट का शिकंजा, अनुज शर्मा मामले में बड़ा आदेश
Hero EV ने रखा नेपाल में कदम, जानिए लॉन्च हुई 3 ई-बाइक्स की खासियतें