परिवारिक जज़्बातों के कारण मन जीत रहा शो ‘इत्ती सी खुशी’
मुंबई । छोटे परदे का लोकप्रिय शो ‘इत्ती सी खुशी’ अपने कथानक और परिवारिक जज़्बातों के कारण दर्शकों का दिल जीत रहा है। अब शो की कहानी में नया मोड़ आने वाला है, क्योंकि शो में पूर्व ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की अभिनेत्री नेहा एसके मेहता की एंट्री हो रही है। नेहा एसके मेहता शो में अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की नाटकीय माँ हेतल का किरदार निभाएँगी। हेतल का व्यक्तित्व रंगीन, बेबाक और बातूनी है, जो हमेशा सबका ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करती है। उसका ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज़ उसे अलग बनाता है, लेकिन इसके पीछे उसकी असुरक्षाएँ और इच्छाएँ भी छुपी हैं।
हेतल पारंपरिक स्नेहमयी माँ नहीं है वह अपने बच्चों और परिवार से ज़्यादा खुद को प्राथमिकता देती है। अपनी कमजोरियों को वह चटपटे अंदाज़ और बड़े हावभाव से छुपाती है, जो उसे अप्रत्याशित और प्यारा दोनों बनाता है। नेहा एसके मेहता ने अपने किरदार के बारे में कहा, “इस शो का हिस्सा बनना बेहद रोमांचक है। इसमें दिल को छू लेने वाले जज़्बात और हल्के-फुल्के पारिवारिक पल का शानदार मेल है। हेतल का किरदार निभाना बहुत मज़ेदार होगा। वह चंचल, नाटकीय और ज़िंदादिल है, लेकिन अपनी कमियों के साथ।
मुझे यह बेहद पसंद है कि कैसे वह अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस का जलवा दिखाती है, अपनी कमजोरियों को छिपाती है और घर में हंगामा और अविस्मरणीय लम्हें दोनों एक साथ लाती है।” इस नए ट्विस्ट के साथ, ‘इत्ती सी खुशी’ में ड्रामा और मनोरंजन की नई लहर आने वाली है। नेहा एसके मेहता का यह किरदार शो में हल्के-फुल्के हास्य के साथ परिवारिक जज़्बातों को और रोचक बनाएगा। शो में दिवेकर परिवार की खुशियाँ, संघर्ष और आपसी रिश्तों का खूबसूरत चित्रण दिखाया जाता है, जो दर्शकों को हर एपिसोड से जोड़ता है।

ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा