एक साल में 1000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं मंधाना
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन पूरे करने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।
इससे पहले एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक 970 रनों का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम था बेलिंडा ने साल 1997 में एक कैलेडर ईयर में 970 रन बनाये थे। मंधाना ने अब क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं मंधाना के नाम अब 1000 से अधिक रन हो गये हैं।
मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप में 66 गेंदों पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 80 रन की शानदार पारी खेली, वह सोफी मोलिनक्स की गेंद पर आउट हुई। मंधाना इसी के साथ ही महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेजी के साथ ही 5000 रन पूरे करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी बनी हैं। उन्होंने अपने 112वें एकदिवसीय मैच में सबसे तेजी से 5000 रन पूरे कर वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर का 129 मैच में पांच हजार रनों का रिकार्ड तोड़ दिया।

8.6 अरब डॉलर के हथियार चार देशों को देने की तैयारी, US में हलचल
रेलवे का मेंटेनेंस प्लान, कुछ दिनों तक ट्रेनों की रफ्तार धीमी
सूर्यवंशी को घूरना पड़ा महंगा, लेकिन बच गए भारी जुर्माने से
मामूली विवाद बना जानलेवा, अयान पर कई लोगों का हमला, मौत
Global Tension के बीच भारत की ग्रोथ बरकरार, RBI ने दी सावधानी की सलाह
Emergency Alert Message: आपके फोन पर आया सायरन? जानें वजह
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले विवाद, सुभेंदु ने जताई चिंता
मई में ठंडक का एहसास, मौसम रहेगा सामान्य से ठंडा
महिला मतदाताओं का असर, बंगाल की राजनीति में नया समीकरण