दूषित पानी से फैला संक्रमण, 2 दिन में 50 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित
बड़वानी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी (Barwani) जिले के एक गांव में दूषित पानी के कारण संक्रमण फैल गया। सोमवार को अचानक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। दो दिनों में 50 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित हुए हैं। जिन्हें शासकीय और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ का गांव में ही इलाज चल रहा है।
यह पूरा मामला सजवानी गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन गंदगी के बीच से गुजर रही है। नालियों का गंदा पानी इसमें मिल रहा है और पानी के चैंबरों में भी गंदगी जमा है, जिससे पानी दूषित हो गया है। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बीमार लोगों के लिए कोई शिविर नहीं लगाया गया। ग्रामीण स्वयं ही अस्पताल पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों ने स्थानीय सरपंच, सचिव और जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। उनका आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। ग्रामीण विनोद सेप्टा और धन्नीलाल सोलंकी ने बताया कि दूषित पानी को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें की गई थीं और सरपंच को भी कई बार अवगत कराया गया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। लगातार शिकायतों के बाद, जनपद पंचायत सीईओ मोतीलाल काग और पीएचई के अधिकारी सोमवार को गांव पहुंचे।
ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों ने केवल औपचारिकता निभाई और वापस लौट गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पेयजल संसाधनों, पानी की टंकियों की सफाई सुनिश्चित करने और स्वच्छ पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। जनपद पंचायत सीईओ मोतीलाल काग ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जनपद पंचायत और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने स्थिति का जायजा लिया और पानी के सैंपल एकत्र किए। अधिकारियों का कहना है कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का सटीक कारण पता चलेगा। फिलहाल गांव में ग्रामीणों को साफ पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

दतिया में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, CM मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल साथ आएंगे नजर
बीजेपी को घेरते हुए अखिलेश बोले- विकास की गति और तेज हो सकती थी
पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण पर विवाद गहराया, ‘E20 जनता पार्टी’ सड़कों पर उतरने को तैयार
बापू को नमन कर लद्दाख लौटेंगे सोनम वांगचुक, आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी
विपक्ष के विरोध से संसद में गतिरोध, दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
पापोन ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, लोगों से की आगे आने की अपील
जल संकट से जूझ रहा टेक्सास, फैक्ट्रियों की भारी खपत बनी बड़ी वजह
वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बड़ा संदेश, सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो वैभव सूर्यवंशी को होगा नुकसान
पेपर लीक पर सरकार का मास्टर प्लान, संसद में विधेयक पेश करेंगे जितेंद्र सिंह
मंत्री के बचाव में CM हिमंत सरमा की अनोखी दलील, बोले- मेरे बच्चे भी नहीं मानते मेरी हर बात