लड़के से लड़की बनी अनाया और पापा संजय बांगर की दिवाली की तस्वीरें हुईं वायरल
नई दिल्ली: अनाया बांगर के लिए ये दिवाली बड़ी सौगात लेकर आई. ऐसा इसलिए क्योंकि इस खास मौके पर लड़का से लड़की बनने के बाद वो पहली बार अपने पापा संजय बांगर के साथ दिखीं. इंग्लैंड में अपना जेंडर ट्रांसप्लांट कराकर अनाया बांगर इस साल मार्च में वापस भारत लौटी थीं. उसके बाद से उन्हें लेकर उनके पिता संजय बांगर का ना तो कोई बयान सामने आया और ना ही दोनों की साथ में कोई तस्वीर दिखी. लेकिन, दिवाली के मौके पर कई सारे सवालों के जवाब मिलते दिखे, जब संजय बांगर के साथ अनाया ने अपनी फैमिली फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की.
आर्यन से बनी अनाया
अनाया बांगर की पहचान पहले आर्यन बांगर के तौर पर थी. अपने पिता की तरह आर्यन भी क्रिकेटर बनना चाहता था, जो कि एक स्पिन ऑलराउंडर था. पिता संजय बांगर, आर्यन को अपने साथ प्रैक्टिस करने भी ले जाते थे. लेकिन, आर्यन के अनाया बनने के बाद संजय बांगर ने दूरी ही बना ली. लोगों ने ऐसे कयास लगाने शुरू कर दिए कि कहीं आर्यन के अनाया बनने के फैसले ने पिता संजय बांगर को उनसे दूर तो नहीं कर दिया?
लड़का से लड़की बनने के बाद पिता के साथ पहली फोटो
लेकिन, अब पूरी तस्वीर सामने है. अनाया बांगर ने इंस्टाग्राम पर दिवाली की अपनी फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने पिता, मां, भाई और घर के बाकी बड़े लोगों के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीर में अनाया बेशक अपने पिता के पास खड़ी ना हों लेकिन उनका एक फ्रेम में साथ होना भी अनाया के लिए खुशी की बात है. अनाया बांगर की खुशी का अंदाजा उनके लिखे कैप्शन से भी चलता है. उन्होंने लिखा कि प्रकाश का पर्व इस साल अलग एहसास करा रहा है. नरम, स्थिर, घर के करीब.
अनाया बांगर, लड़का से लड़की बनने के बाद भी अपने पिता के ही घर में रह तो रही थीं. लेकिन, ऐसी खबरें थीं कि पिता ने नए रूप में अभी उन्हें नहीं स्वीकारा है. लेकिन, दिवाली के मौके पर हालात अलग से दिखे हैं. उम्मीद करते हैं कि अब अनाया कि अपने पिता संजय बांगर की तरह ऐसी कई और तस्वीरें आगे देखने को मिले.

दतिया में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, CM मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल साथ आएंगे नजर
बीजेपी को घेरते हुए अखिलेश बोले- विकास की गति और तेज हो सकती थी
पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण पर विवाद गहराया, ‘E20 जनता पार्टी’ सड़कों पर उतरने को तैयार
बापू को नमन कर लद्दाख लौटेंगे सोनम वांगचुक, आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी
विपक्ष के विरोध से संसद में गतिरोध, दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
पापोन ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, लोगों से की आगे आने की अपील
जल संकट से जूझ रहा टेक्सास, फैक्ट्रियों की भारी खपत बनी बड़ी वजह
वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बड़ा संदेश, सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो वैभव सूर्यवंशी को होगा नुकसान
पेपर लीक पर सरकार का मास्टर प्लान, संसद में विधेयक पेश करेंगे जितेंद्र सिंह
मंत्री के बचाव में CM हिमंत सरमा की अनोखी दलील, बोले- मेरे बच्चे भी नहीं मानते मेरी हर बात